ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
खेल

World Cup 2019 : विराट कोहली बिना आउट हुए ही पैवेलियन लौटे, जानें क्या है मामला

मैनचेस्टर : विश्व का महामुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया। पूरे देश में हर तरफ जश्न का माहौल है। पाकिस्तानी टीम अपनी हार के कारण तलाश रही है। इस मैच के दौरान कई हैरान कर देने वाले पल आए। भारत की पारी के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजों ने पांच विकेट झटके। लेकिन इनमें से विराट बड़े अजीब ढंग से आउट हुए। शायद ऐसा पहली बार हु्आ है। डीआरएस का नाम तो आपने सुना है। आजकल के मैचोें में इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है। क्रिकेट के मैदान में ऐसा बहुत कम होता है, जब किसी बल्लेबाज को अम्पायर ने आउट नहीं दिया और वह पवेलियन की तरफ चल देता है। लेकिन जब रिप्ले में देखा जाता है तो वह नाट आउट होता है। ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के साथ हुए विश्व कप मुकाबले के दौरान किया। कोहली का इस तरह मैदान से बाहर जाना कमेंटेटरों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा।

कोहली को अम्पायर ने 314 के कुल योग पर मोहम्मद आमिर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट भी नहीं दिया था, लेकिन वह खुद को आउट मानकर पवेलियन की तरफ चले गए। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोहली के कैच आउट की अपील की थी, लेकिन अम्पायर ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसी बीच, कोहली ने खुद को आउट मानकर पवेलियन की राह पकड़ ली। कोहली 77 के निजी योग पर पवेलियन लौटे। बाद में वह विकेट आमिर के खाते में जुड़ा। कोहली जब पवेलियन लौटे थे, तब भारत ने पांच विकेट पर 314 रन बनाए थे। दो ओवर बचे थे। इसके बाद विजय शंकर (नाबाद 15) और केदार जाधव (नाबाद 9) ने स्कोर को 336 रनों तक पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button