ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
खेल

CWC19 : भुवनेश्वर के ओवर में आखिर विजय शंकर ने कैसे ले ली विकेट, कोहली भी हो गए हैरान

नई दिल्ली : 16 जून 2019 का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया। भारत ने चिर प्रतिद्वंदि पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। भारत पूरे मैच में छाया रहा। पहले बल्लेबाजी फिर गेंदबाजी। शिखर धवन के चोटिल होने पर आलराउंडर विजय शंकर ने विश्व कप में अपना डेब्यू किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 15 रन बनाए। फिर गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाते हुए दो विकेट अपने नाम किए। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार के चोटिल हो जाने के बाद विजय शंकर ने ओवर पूरा किया। विजय शंकर ने विश्वकप की अपनी पहली गेंद पर ही विकेट ले लिया।
शंकर के इस कारनामे के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेने शुरू कर दिए। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी कर के पाकिस्तान को 336 रनों का लक्ष्य दिया था। जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तभी पांचवे ओवर में भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए थे। भुवनेश्वर के ओवर को पूरा करने आए विजय शंकर ने पहले ही गेंद पर इमाम उल हक को चलता किया। विजय शंकर के इस प्रदर्शन पर मैदान पर मौजूद कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था। भारत की विश्व कप में यह तीसरी जीत है, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। रोहित शर्मा को शानदार 140 रनों की पारी के लिेए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button