ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
पंजाब

Free हुआ पंजाब का सबसे महंगा Toll Plaza

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री हो गया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब डेढ़ बजे किसानों द्वारा ये टोल फ्री करवाया गया जिसके बाद गाड़ियां यहां से बिना टोल दिए गुजर रही है। आपको बता दें कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़क की हालत बेहद खराब है। इस कारण भारतीय किसान मजदूर यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है और किसान नेता टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं इस धरने के चलते पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।

किसानों द्वारा कई अहम मुद्दे उठाए गए हैं जिसके चलते वह प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़कें बेहद खराब हैं और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही राहों रोड की हालत भी बेहद खस्ता है। उनका कहना है कि लोगों से टोल लिया जा रहा है पर उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जिस कारण मजबूरन उन्हें आज धरना देना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button