ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

देश में 8000 के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 900 नए मामले

नई दिल्ली। Coronavirus India, भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार(12 अप्रैल) सुबह 8 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8356 तक पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 909 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 34 लोगों की मौत हो गई है। भारत में अब तक आए 8356 मामलों में से 7367 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है। इसमें से 716 मरीज ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से अब तक कुल 273 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा कुल 1761 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं 127 लोगों की इस खतरनाक वायरस से महाराष्ट्र में मौत हो चुकी है। इसके बाद दिल्ली में कुल 1069 मामले आए और 19 लोगों की मौत हो गई। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु में कुल 969 मामले सामने आ चुके है, वहीं 10 लोगों की मौत यहां हुई है। इसके बाद राजस्थान में 700 मामले और तीन मौतें हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में 452 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस हैं, जिनमें 45 ठीक हैं और डिस्चार्ज हो चुके है, यूपी में कोरोना वायरस से 5 लोगों की मौत हुई है।जिन राज्यों में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 200 को पार कर गई है उनमें मध्य प्रदेश (532), तेलंगाना (504), गुजरात (432), आंध्र प्रदेश (381) और केरल (364) शामिल हैं।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के लिए 19 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, जम्मू और कश्मीर से 207 और लद्दाख से 15 मामलों की पुष्टि की गई है।उत्तर-पूर्व में, असम ने 29 सबसे अधिक कोरोना सकारात्मक मामलों की पुष्टि की है, इसके बाद मणिपुर और त्रिपुरा दो-दो और मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश एक-एक स्थान पर हैं

Related Articles

Back to top button