ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दिये तीन प्रस्ताव कहा, कोरोना से निपटना होगा आसान

भुवनेश्वर। ओडिशा  के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस से निपटने के लिए तीन प्रस्ताव दियेे हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने, 30 अप्रैल से पहले रेल एवं हवाई सेवा शुरु न करने तथा सामाजिक दुराव रखते हुए मनरेगा, कृषि एवं अनुषांगिक कार्य जारी रखने का प्रस्ताव शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन अवधि बढ़ाने से कोरोना वायरस से निपटने में आसानी होगी। इससे पहले भी केंद्र सरकार के पास ओडिशा सरकार यह प्रस्ताव दे चुकी है। कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की थी। इसी चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उपरोक्त प्रस्ताव दिया है।

इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में रहने वाले  ओडिया लोगों का दायित्व लेने के लिए भी अन्य राज्यों की सरकार से मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि ओडिशा में रहने वाले अन्य राज्य के लोगों का दायित्व ओडिशा सरकार उठा रही है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार देश में लॉकडाउन अवधि को और 2 सप्ताह बढ़ाने पर चर्चा कर रही है। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने का अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। वही ओडिशा सरकार ने देश में सबसे पहले लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

यहां उल्लेखनीय की ओडिशा में अब तक कुल 54 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 12 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की इससे मौत भी हो चुकी है। ओडिशा में इस समय कुल 41 सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि इनमें से 35 लोगों के शरीर में कोरोनावायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

Related Articles

Back to top button