ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

मेडिलक स्टॉफ के साथ हो रहे खराब व्यवहार से दुखी हेमा मालिनी, कहा-‘यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़’

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में लगातार नए संक्रमित लोग की संख्या आ रही है। पिछले कुछ समय संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी के साथ बढ़ी है। वहीं, आम लोग के अलावा इस आपदा में हीरो बन कर सामने आए डॉक्टर्स भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। लेकिन वह लगातार अपना काम कर रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसी ख़बरें आईं, जिसमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर हमला किया गया। इन घटनाओं के लेकर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल  हेमा मालिनी ने अपनी नारजगी जताई है।

हेमा ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं, ‘दोस्तों, कई चैनल्स पर मुझे यह देखने को मिला और बहुत दुख हुआ। हेल्थ वर्कर्स और डॉक्टर्स के साथ बहुत बुरा हुआ है। उन्हें अपने भी बिल्डिंग के अंदर जाने से रोका गया है। जरा सोचिए, इस दौर में अगर हमारा सच्चा रक्षक कोई है, तो यही लोग हैं। जो गली-गली जाकर मरीज़ों को खोज़कर निकालते हैं। आपको बचाने के लिए, आपकी रक्षा के लिए। इनका विरोध करना देश की और हर नागरिक की सुरक्षा से खेलना है। इसलिए जो देश पर जान दें, आओ उन्हें सम्मान दें।’

हेमा मालिनी नहीं बल्कि और भी बॉलीवुड सेलेब्स डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आमिर ख़ान ने भी हाल ही एक पोस्ट करके ऐसे लोगों की तारीफ की, जो इस हालात में अनवरत अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘पूरी मुंबई और महाराष्ट्र में इस क्राइसिस के समय में काम कर रहे डॉक्टर्स, नर्स, हॉस्पिटल स्टाफ, महाराष्ट्र पुलिस, महाराष्ट्र प्रशासन, बीएमसी और सभी जरूरी सामान को पहुंचाने वाले स्टाफ की तारीफ करता हूं।’ इसके अलावा और भी एक्टर्स हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ के लिए खाने और रहने की व्यवस्था की है। इस हालात में बॉलीवुड लोगों की मदद के लिए आगे आया है।

Related Articles

Back to top button