ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मनोरंजन

The Kapil Sharma Show: लॉकडाउन में ऐसे शूट करेंगे कपिल शर्मा? नए अंदाज में देखने को मिलेंगे नए एपिसोड

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग बंद है, इस वजह से कई टीवी सीरियल्स अपने पुराने एपिसोड टेलीकास्ट कर रहे हैं। टीवी जगत का सबसे फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी पुराने एपिसोड ही दिखाए जा रहे हैं। शूटिंग बंद होने और फिल्में रिलीज ना होने की वजह से अभी नए एपिसोड शूट नहीं हो रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन होने के बाद भी लोगों को नए एपिसोड देखने को मिल सकते हैं।

बिना ऑडियंस होगा शूट?

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बीच भी कपिल शर्मा के नए एपिसोड टीवी पर आ सकते हैं। इस शो की खास बात ये होगी कि इसमें ना ही कोई ऑडिएंस होगी और ना ही कोई सेलेब इसमें हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा शो की टीम बिना ऑडियंस के शूट करेगी, जिसे जल्द ही टीवी पर भी दिखाया जा सकता है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, की पॉप्युलर शो जिम्मी फालॉन, जिम्मी किम्मेल भी बिना ऑडियंस के शूट किए जा रहे हैं।

घर पर करेंगे शूट?

रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि कपिल शर्मा भी विदेशी शो की तरह घर से अपने शो की शूटिंग कर सकते हैं और बिना ऑडियंस के शो शूट कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक कपिल शर्मा और उनकी टीम की ओर से इस संदर्भ में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभी कपिल शर्मा घर पर ही हैं और हाल ही में उन्होंने बेटी की क्यूट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिन्हें काफी पसंद किया गया था।

बता दें कि अभी कपिल शर्मा के पुराने शो टेलीकास्ट किए जा रहे हैं, जिस वजह से लोगों को कपिल शर्मा और उनके दोस्त सुनील ग्रोवर भी एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कपिल शर्मा ने कोरोना वायरस की जंग में पीएम केयर फंड में 50 लाख रुपये दान दिए थे। अब देखना है कि क्या कपिल शर्मा भी विदेशी कॉमेडियंस की तरह घर से ही शो शूट करते हैं या फिर कुछ दिन लोगों को पुराने एपिसोड ही देखने होंगे…

Related Articles

Back to top button