ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
मनोरंजन

Coronavirus: अमिताभ बच्चन ने चीन के राष्ट्रपति को लेकर किया ये ट्वीट, फिर करना पड़ा डिलीट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में अमिताभ बच्चन ने ऐसे ट्वीट भी किए हैं, जिसकी वजह से ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बना लिया और उन्हें ट्वीट भी डिलीट करना पड़ा। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है और बिग बी ने पहले ट्वीट कर दिया और फिर उसे डिलीट करना पड़ा। इस बार अमिताभ बच्चन ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर एक ट्वीट किया था।

चीन पर शेयर किया था जोक

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस के संदर्भ में चीन और उनके राष्ट्रपति को लेकर एक जोक शेयर किया था और उसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया तो उन्हें ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- ‘मेरे एक दोस्त से मुझे ये मजेदार मेसेज आया। गिनीज बुक शी जिनपिंग को अवॉर्ड देगी क्योंकि उन्होंने चीन का अभी तक का सबसे ज्यादा चलने वाला प्रोडक्ट बनाया है।’

फिर किया डिलीट

हालांकि, ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही अमिताभ बच्चन ने यह डिलीट कर दिया। हाल ही के कुछ दिनों में ही अमिताभ बच्चन के साथ कई बार हो चुका है। इससे पहले अमिताभ ने एक गलत फेक्ट शेयर कर दिए थे और लोगों ने काफी मजे लिए। इसके बाद पीआईबी ने उन फेक्ट को गलत बता दिए, जिसके बाद अमिताभ बच्चन को यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा था।

शेयर की थी गलत फोटो

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी के 5 अप्रैल को लाइट बंद कर दीपक जलाने वाली अपील को लेकर एक ट्वीट किया था। उस दौरान अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वर्ल्ड मैप पर भारत चमकता हुआ नज़र आ रहा था और इस फोटो को सैटेलाइट फोटो बताया गया था, जो कि फेक थी। इस ट्वीट को लेकर भी लोगों ने अमिताभ बच्चन को काफी ट्रोल किया था।

Related Articles

Back to top button