ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

नीमच में किसानों का हल्ला बोल, सोयाबीन फसल के लिए लागत के अनुसार मुआवजे की मांग, सरकार को दी चेतावनी

नीमच: मंगलवार को नीमच में सैकड़ों किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर लिखे थे, ‘धरती मां मर रही है, सरकार सो रही है’ करीब आधे घंटे तक कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया और इस दौरान नीमच-महू हाईवे पर भी किसानों ने जाम लगाया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में उन्हें हटाया।

किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल में प्रति हेक्टेयर 54 हजार रुपये की लागत आई है और उसी हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। जिले में अतिवृष्टि और पीला मोजेक रोग की वजह से अधिकांश किसानों की सोयाबीन की फसलें खराब हो गई हैं। कई जगह फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।

एसडीएम संजीव साहू को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि जिले में सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और बिना सर्वे किए तत्काल मुआवजे की आवश्यकता है। किसानों ने बीमा कंपनियों से इसी वित्तीय वर्ष में बीमा राशि का भुगतान करने की भी मांग की। उनका कहना है कि फसल कटाई के समय भारी बारिश और जलभराव के कारण पूरे जिले में फसल नष्ट हो गई और वे अगली फसल की बुवाई के लिए तत्काल मुआवजा चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button