ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार 2 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, मामला दर्ज

गुरदासपुर: गुरदासपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 256 ग्राम हेरोइन, 3000 रुपये की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसएसपी आदित्य ने बताया कि थाना दीनानगर में तैनात सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ आरोपी अभिषेक पुत्र सुरजीत निवासी छीना रेल वाला थाना घुम्मण कलां और नीरज पुत्र केवल कृष्ण निवासी पुरोवाल ब्राह्मणा को शक के आधार पर शुगर मिल पनियाड़ कच्चे रोड से उनके मोटर साइकिल नंबर पीबी-06 ए.एल.- 9039 सहित काबू किया।

डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास के निर्देश पर मौके पर हाजिर जांच अधिकारी ने आरोपियों की सहमति से जब आरोपी अभिषेक की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान उसकी पैंट की दाहिनी जेब से 256 ग्राम हेरोइन, 3000 रुपये ड्रग मनी और एक 32 बोर का देसी पिस्तौल, मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस तरह आरोपी नीरज द्वारा पहने हुए पायजामे की दाहिनी जेब से 315 बोर का एक देसी कट-एंड-स्ट्रिप पिस्तौल बरामद हुआ। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button