ब्रेकिंग
Jharkhand Crime News: सरायकेला-खरसावां में वेज रोल के ऑर्डर को लेकर हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक की... Indore Retired Teacher News: इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, कन्या भोज के बहाने घर बुलाई गईं बच्च... Aaj Ka Mausam 21 October: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट— जानें ... Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में राम जानकी मार्ग पर दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या,... Deoria Fire Accident: उत्तर प्रदेश के देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, पिता, 3 साल की बेटी समेत त... Palghar Murder Case: महाराष्ट्र के पालघर में बेटे ने ग्राइंडर से रेता पिता का गला, कार खरीदने के लिए... Tiger Shroff Firing Conspiracy: अमिताभ-सलमान, आमिर और अक्षय कुमार भी थे निशाने पर, टाइगर श्रॉफ पर हम... Indore Garba Firing: इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान रास्ता रोकने को लेकर विवाद, रिटायर्ड फौजी ने चलाई... Rajasthan Twin Brothers Murder: डीग में जुड़वां मासूम भाइयों की गला काटकर बेरहमी से हत्या, घर के पास... Nishad Party Power Show in Delhi: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में निषाद पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्श...
देश

डर के बीच उम्मीद की किरण बना केरल, एक दिन में 36 लोग ठीक होकर लौटे घर

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण(कोविड-19) से दो हफ्ते पहले तक सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक केरल अब राहत की सांस ले रहा है। पूरे राज्य में कोविड 19 संक्रमण के केवल दो नये मामले सामने आये जबकि 36 संक्रमित मरीजों को इससे उबारा गया। कोरोना ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 22 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या करीब डेढ़ सौ (149) पर पहुंच गयी तथा कुल 1985 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं राज्य में अब तक 217 लोग स्वस्थ हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। अब तक 857 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र में इस संक्रमण के सर्वाधिक 224, राजस्थान में 104, दिल्ली में 85, गुजरात में 84, तमिलनाडु में 74, आंध्र प्रदेश में 46, मध्य प्रदेश में 32 और उत्तर प्रदेश में 31 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

              राज्य            संक्रमित      ठीक हुए   मौत

  • आंध्र प्रदेश ………427………11…………7
  • अंडमान निकोबार…11……….10…………0
  • अरुणाचल प्रदेश……1………..0…………0
  • असम………………29……….0………….1
  • बिहार……………… 64……….19…………1
  • चंडीगढ़…………….21……….7………….0
  • छत्तीसगढ़ …………31……….10………….0
  • दिल्ली ……………1154……27………….24
  • गोवा ………………7………….5…………0
  • गुजरात……………516…….44………..25
  • हरियाणा …………..185…….29………..3
  • हिमाचल प्रदेश……32……….13………….1
  • जम्मू और कश्मीर..245……..6…………4
  • झारखंड……………..19……….0…………2
  • कर्नाटक……………232…….57………….6
  • केरल………………376……..179……….2
  • लद्दाख………………15………10……….0
  • मध्य प्रदेश………..564……..0……….36
  • महाराष्ट्र……………1985…..217…….149
  • मणिपुर……………..2…………1……….0
  • मिजोरम……………1………….0……….0
  • ओडिशा ………….54………..12………..1
  • पुड्डुचेरी ……………7………….1………..0
  • पंजाब ……………151………..5……….11
  • राजस्थान ………804………..21……….3
  • तमिलनाडु………1043………..50………11
  • तेलंगाना ……….504………..43………..9
  • त्रिपुरा ……………2……………0………..0
  • उत्तराखंड ………35………….5………..0
  • उत्तर प्रदेश……..483……….46……….5
  • पश्चिम बंगाल ….152………29……….7
  • कुल…………….9152…….857……..308

केरल में एक दिन में ठीक हुए रोगियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। अबतक केवल दो नये मामले सामने आए हैं। कन्नूर और पथनमथिट्टा जिले में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये दोनों हाल ही में विदेश से लौटे थे। राज्य में कुल 179 लोग ठीक हो चुके हैं।  पिछले कुछ दिनों के सिलसिले को जारी रखते हुए राज्य में आइसोलेशन में रखे गए लोगों की संख्या में कमी आई है। फ़लिहाल 1,16,941 व्यक्ति निगरानी में हैं जिनमें 1,16,125 अपने घरों पर और बाकी 816 अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 176 लोगों को आज अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक कोरोना लक्षणों वाले 14,989 लोगों के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं, जिनमें 13,802 का परिणाम नकारात्मक रहा है।

Related Articles

Back to top button