ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

Jharkhand Assembly Election 2019: चिराग का दावा- सरकार किसी की बने, LJP होगी किंगमेकर

पटना। Jharkhand Assembly Election 2019: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) को लेकर बड़ी बात कह दी है।उन्होंने साफ कहा है कि झारखंड में नई सरकार किसी की भी बने, लोजपा किंगमेकर (King Maker) की भूमिका में होगी। इस तरह से चिराग ने तय कर दिया है कि झारखंड की नई सरकार में लोजपा की अहम भूमिका होनेवाली है।

पार्टी के उम्‍मीदवारों के लिए किया चुनाव प्रचार

एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान शनिवार को कई विधान सभा क्षेत्रों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया। चिराग पासवान ने गिरिडीह, धनबाद और जरमुंडी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

सरकार में एलजेपी की होगी अहम भूमिका

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पूरे झारखंड में एलजेपी के सभी उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं और जब सरकार बनेगी तो सरकार बनाने में पार्टी की भूमिका अहम होगी। चिराग ने कहा कि आज वे बिहार के जरूर हैं, लेकिन उनकी जन्मभूमि झारखंड है। जब उनका जन्म हुआ था, तब बिहार-झारखंड एक ही था।

महिला सुरक्षा व रोजगार देने के वादे

चिराग ने झारखण्ड में चुनावी सभा के सम्बोधन में देश भर में महिला उत्पीड़न (Woman Atrocity) का मामला उठाते हुए कहा कि हमें ऐसा नेता को चुनना है जो महिलाओं को सुरक्षा दे और युवाओं को रोजगार दे कर झारखंड और देश का विकास कर सके। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार बनने के बाद महिलाओं को समुचित सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

एलजेपी को टोकन सीटें स्‍वीकार नहीं

इससे पहले एलजेपी नेता ने कहा था कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेतृत्व में लडे़गी, लेकिन जिन सीटों की मांग की गई है उन्हें दी जाएं, नहीं तो पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इसके साथ ही चिराग ने उस वक्त भी स्पष्ट किया था कि एलजेपी इस बार टोकन के रूप में दी जानेवाली सीटों को स्वीकार नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button