ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
पंजाब

500-500 के नकली नोटों सहित पति-पत्नी गिरफ्तार, जांच में खुल सकती हैं और भी परतें

चंडीगढ़ : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आई.बी.) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने 29 सितंबर को दो युवकों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी राजस्थान के झालावाड़ से चंडीगढ़ कुरियर के जरिए 500 रुपये के नकली नोट भेज रहे थे। इनके पास से करीब 10.19 लाख रुपये की नकली करंसी बरामद हुई। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने झालावाड़ में किराए पर रहने वाले एक दंपत्ति को भी गिरफ्तार किया, जो चंडीगढ़ में नकली नोट कुरियर कर रहे थे। दंपत्ति के पास से 12.20 लाख रुपये की नकली करंसी बरामद हुई।

इसके अलावा आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर, कटर, कागज, स्याही और बड़ी संख्या में स्क्रीन फ्रेम इमेज भी बरामद की गई हैं। चारों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आईबी से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने चार दिन पहले गौरव और विक्रम को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक हिमाचल प्रदेश और दूसरा लुधियाना का रहने वाला है। इनके पास से हेक्टर और ऑल्टो की 10 गाड़ियां बरामद हुई हैं। क्राइम ब्रांच ने गौरव के पास से 500-500 रुपये के 1646 नकली नोट (8.32 लाख रुपये) और विक्रम के पास से 500-500 रुपये के 392 नकली नोट (1.96 लाख रुपये) बरामद किए। क्राइम ब्रांच ने दोनों को जिला अदालत में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने 6 दिन की रिमांड मंजूर मिला।

रिमांड पर पूछताछ के दौरान, उनकी सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने झालावाड़ से जतिंदर शर्मा और उसकी पत्नी रजनी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 12.20 लाख रुपये है। सूत्रों के अनुसार, इसमें और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं और क्राइम ब्रांच की टीम उनकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button