ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
बिहार

विश्वासघात! करियर का सपना दिखाकर नाबालिग लड़की को पटना बुलाया, फिर 7 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बिहार की राजधानी पटना से नाबालिग डांसर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. दरअसल, युवती को डांस प्रोग्राम के लिए कोलकाता से पटना बुलाया गया था. इसके बाद आरोपियों ने एक कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बीते दिनों नाबालिग डांसर को दुर्गा पूजा के अवसर पर पटना बुलाया गया था. इस दौरान उसे बेउर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी, विष्णुपुर पकड़ी में ठहराया गया. यहां एक नाबालिग डांसर के साथ एक-एक कर करीब 6 लोगों ने दुष्कर्म किया. इस बीच स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 4 अक्टूबर पुलिस को दी. उन्होंने पुलिस को बताया कि एक घर में अनजान लड़कियां रह रही हैं, जहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म हो रहा है.

7 आरोपी दबोचे गए

इस बात की जानकारी होते ही पुलिस की एक्टिव हो गई. उन्होंने तुरंत छापेमारी कर तीन डांसर को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया. साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन घंटे के अंदर एक महिला सहित 7 आरोपियों को दबोच लिया. पूछताछ में सामने आया है कि कोलकाता के एक व्यक्ति से संपर्क कर आरोपियों ने दुर्गा पूजा कार्यक्रम में डांस के लिए डांसरों को बुलाया था. इसके बाद आरोपियों ने एक नाबालिग डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान आर्यन कुमार, प्रिंस कुमार, सिंटू, अशोक कुमार, शशि कुमार और धीरज कुमार के तौर पर हुई है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम प्रिया विश्वास बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले में सभी की पूछताछ शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button