ब्रेकिंग
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर
राजस्थान

करोड़ों की संपत्ति ठुकराई! बड़ा बिजनेसमैन लेगा दीक्षा, पत्नी पहले ही बनीं साध्वी, अब पति भी त्यागेंगे संसार

धन-दौलत और शोहरत के बीच जिंदगी बिताने वाले अब आत्मा की शांति की तलाश में हैं. देश के दो बड़े कारोबारी और एक कमीशन एजेंट करोड़ों का कारोबार छोड़ दीक्षा लेने जा रहे हैं. उदयपुर में आज दीक्षा समारोह तीनों के जीवन का नया अध्याय बनेगा. इनमें से एक की पत्नी पहले ही दीक्षा ले चुकी हैं. अब वे खुद अपने परिवार को छोड़ धर्मपथ पर आगे बढ़ेंगे.

फरीदाबाद के आदर्श कुमार, मुंबई में रहने वाले अरविंद कोटडिया और उदयपुर मूल के मुंबई में रहने वाले देवीलाल भोरावत जो आज करोड़ का कारोबार छोड़ दिगंबर जैनेश्वरी दीक्षा ले रहे हैं. आदर्श कुमार जैन जो फरीदाबाद दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका पेपर मिल स्पेयर पार्ट्स बनाने का काम है. करोड़ों का अच्छा कारोबार भी है, लेकिन मन में काम में कम और धर्म की तरफ ज्यादा लगता था.

आदर्श कुमार ने 1980 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी

कई बार बार विचार भी आते थे और समय निकालकर प्रभु की भक्ति और धर्म कर्म को देते. आदर्श कुमार ने बताया कि समय शिखर में पुण्य सागर महाराज के दर्शन किए थे और जब उनसे प्रभावित हुए तो कारोबार को छोड़कर दीक्षा लेकर जीवन को आगे बढ़ाएंगे और अब साधु बनने जा रहे हैं. आदर्श कुमार में 1980 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पास की थी. उसके बाद असिस्टेंट मैनेजर प्रोडक्शन के पद पर काम किया.

इसका बाद अपना बिजनेस शुरू किया, जिसका सालाना करोड़ों का टर्नओवर था. देवीलाल जैन जो उदयपुर के रहने वाले हैं और मुंबई में अपना कारोबार चलाते थे. देवीलाल ने बताया कि वह उदयपुर के बंबोरा के पास गुडली के रहने वाले हैं और 13 वर्ष की उम्र में अहमदाबाद चले गए. जहां से कुछ दिनों बाद मुंबई चले गए. मुंबई में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर का अच्छा बिजनेस है. अब कारोबार को छोड़कर दीक्षा ले रहे हैं.

देवीलाल जैन ने क्या बताया?

देवीलाल जैन ने बताया कि उनकी पत्नी बबली देवी ने भी 3 दिसंबर 2021 को पुण्य सागर महाराज के पास सम्मेद शिखर में दीक्षा ग्रहण की थी और आज वह धर्म की आराधना कर रही है और अब वो भी दीक्षा ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि 2009 में पुण्य सागर महाराज के दर्शन किए थे तब मन बनाया था की आत्मा का कल्याण करना है. मुंबई में अच्छा बिजनेस, लेकिन सब छोड़कर साधु बनने जा रहे हैं.

अरविंद कोटडिया जो मुंबई के मलाड के रहने वाले है कमीशन एजेंट का काम करते हैं. अच्छा व्यवसाय होने से लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. अब सभी सांसारिक मोह माया को त्याग कर दीक्षा ले रहे हैं. अरविंद कोटडिया ने कहा की पुण्य सागर महाराज जब मुंबई से नासिक की तरफ विहार कर रहे थे, तब उन्होंने भी मन बनाया और उनके साथ आगे बढ़ते रहे.

उदयपुर में दीक्षा ले रहे हैं

देखते-देखते 2000 किलोमीटर की यात्रा शिखरजी तक पैदल ही चले गए . उसके बाद वापस मुंबई आ गए, लेकिन मन बन चुका था कि अब आत्मा का कल्याण करने का रास्ता पकड़ना होगा, इसलिए उदयपुर में दीक्षा ले रहे हैं. उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में आज तीनों दीक्षा लेंगे. इससे पहले तीनों का पुण्य सागर महाराज के सानिध्य में आहार ग्रहण करवाया गया और गोद भराई की रसम में भी हुई.

Related Articles

Back to top button