ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
मध्यप्रदेश

कफ सिरप त्रासदी पर नया मोड़: डॉक्टर की गिरफ्तारी से IMA नाराज, जिम्मेदार कंपनी और अफसरों को बचाने का आरोप

मिलावटी कफ सिरप के पीने से कई बच्चों की मौत के बाद देश के ज्यादातर राज्य अलर्ट मोड पर हैं. सबसे ज्यादा खराब स्थिति मध्य प्रदेश में है. मध्य प्रदेश में कफ सिरप से हुई मौतों के सिलसिले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. हालांकि इस गिरफ्तारी का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने निंदा की है. गिरफ्तारी को लेकर आईएमए ने कहा कि कफ सिरप की मंजूरी और उसकी गुणवत्ता की निगरानी पूरी तरह से औषधि नियामक प्रणाली के दायरे में आती है. सिरप से हुई मौतों की जिम्मेदारी अधिकारियों और कंपनियों की है.

आईएमए ने कल सोमवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि इस मामले में, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation, CDSCO) और मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन कफ सिरप में डीईजी (Diethylene Glycol) की सांद्रता की निगरानी करने में नाकाम रहे. उसने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों अधिकारियों की प्रतिक्रिया जनता में भरोसा जगाने की जगह समस्याएं पैदा कर रही है.

दवा लिखना डॉक्टर का विशेषाधिकारः IMA

मेडिकल संगठन के बयान में कहा गया, “एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार करना, जिसके पास सक्षम अधिकारियों द्वारा अनुमोदित दवा लिखने का अधिकार और विशेषाधिकार है, इस गिरफ्तारी से गलत संदेश गया है. एक प्रामाणिक डॉक्टर के खिलाफ अंधाधुंध कार्रवाई के बाद देश भर के डॉक्टर आशंकित हैं.”

आईएमए ने कहा कि मध्य प्रदेश में कफ सिरप त्रासदी और उसके बाद उसे लिखने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी, अधिकारियों और पुलिस की कानूनी अज्ञानता (legal illiteracy) का एक नायाब उदाहरण है. आईएमए ने यह बयान मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से छिंदवाड़ा के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी को कथित लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद जारी किया.

एमपी में 3 अफसर सस्पेंड, एक का ट्रांसफर

इससे पहले, मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत के बाद, कल सोमवार को कई राज्यों ने इसकी खपत और आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया. साथ ही सरकार ने 3 अफसरों को निलंबित भी कर दिया और औषधि नियंत्रक का ट्रांसफर कर दिया.

आईएमए ने अपने बयान में असली दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और प्रभावित परिवारों तथा बदनामी का शिकार हुए डॉक्टर को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है. डॉक्टरों के संगठन ने कहा, “इन असहाय बच्चों की मौत की पूरी जिम्मेदारी दवा निर्माताओं और अधिकारियों पर है. डॉक्टरी पेशे को धमकाना अनुचित है और इसका विरोध किया जाएगा.”

कई जगहों पर हो रही कार्रवाई के बाद आईएमए ने बयान में कहा, शनिवार को परासिया पुलिस स्टेशन में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक बाल रोग विशेषज्ञ और तमिलनाडु के कांचीपुरम के मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. उन पर बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 276 (दवाओं में मिलावट) के साथ-साथ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 27(ए) (Drugs and Cosmetics Act 1940) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गलतियों पर से ध्यान हटाने की कोशिशः IMA

गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए आईएमए का कहना है, “बीएमओ की रिपोर्ट के तुरंत बाद डॉक्टर की जल्दबाजी में गिरफ्तारी, नियामक निकायों और संबंधित दवा कंपनी की गलतियों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश को दर्शाती है.” डॉक्टरों के संगठन ने बताया कि पहले भी कई देशों में बच्चों में दूषित कफ सिरप पीने के बाद ऐसा कई बार हुआ है.

आईएमए का कहना है कि जब तक मरीजों में विपरीत परिणाम सामने नहीं आते, तब तक दवा लिखने वाले डॉक्टर के पास यह जानने का कोई तरीका नहीं होता कि कोई दवा दूषित है या नहीं. साथ ही आईएमए ने कहा कि वह देश में दवा नियामक प्रणाली की कथित नाकामी और अपर्याप्तता तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से ठीक से न निपटने को लेकर चिंतित है.

Related Articles

Back to top button