ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

पति शाहरुख खान संग गौरी खान ने खोली अपने असल रिश्ते की सच्चाई, खुलासा कर कहा…

बाॅलीवुड बादशाह यानी शाहरुख खान पिछले साल फिल्म जीरो से बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नही दिखा पाए। लेकिन उस फिल्म के बाद उन्होंने अभी तक किसी फिल्म में काम करने का मन नही बनाया। वहीं फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आज शाहरुख खान जिस मुकाम पर हैं उसमें उनकी पत्नी गौरी खान ने उनका सबसे ज्यादा साथ दिया है।

हाल ही में शाहरुख के सफल होने के साथ-साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी एक सफल महिला हैं। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो काफी घरों को खूबसूरत बनाती हैं, गौरी ने हाल ही में पुणे में अमृता फड़नवीस के साथ ग्राविटास नाम की किताब से पर्दा उठाया। इस मौके पर गौरी खान ने एक खास बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की पत्नी होने की सकारात्मक और नकारात्मक बातों के बारे में बात की। गौरी ने कहा, ‘मुझे लगता है क्योंकि वो शाहरुख खान है, तो यहां बहुत सकारात्मक बातें हैं। मैंने सिर्फ सकारात्मक बातों पर ध्यान देती हूं और नकारात्मक को नहीं देखती’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर यहां कोई नकारात्मक बात है भी तो मैं उन्हें दूर रखना पसंद करती हूं और इसका कारण ये है कि उन्होंने मेरी मदद की थी जब मैं गौरी खान डिजाइन्स को लांच कर रही थी, तो वो मेरे लिए महत्वूर्ण हैं।

लेकिन मजाक को अगर हटा भी दिया जाए तो उन्होंने हमारे परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। वो एक बढ़िया पिता और पति हैं, मैं ये कहना चाहूंगी कि उनकी पत्नी होना बहुत सकारात्मक बात है और मैं कोई भी नकारात्मक बात नहीं करना चाहूंगी’, गौरी ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है मैं एक नार्मल जिंदगी जी रही हूं। मैं भी दूसरी औरतों की तरह ही एक कामकाजी महिला हूं। मैं अपनी मर्जी से स्पॉटलाइट में आयी और जाती हूं, जो कि मेरे काम से जुड़ा है और मीडिया से जुड़ा है, मुझे लगता है मीडिया महत्वपूर्ण है तब जब आपको अपना काम दिखाना हो ताकि लोगों को उसके बारे में पता चले कि आप क्या कर रहे हो, तो मैं वो हिस्सा भी एन्जॉय करती हूं’

गौरी के पति सुपरस्टार शाहरुख खान की बात करें तो फिलहाल उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। लगातार दो फिल्मों जब हैरी मेट सेजल और जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने कुछ समय तक फिल्में ना करने का फैसला किया है। लेकिन फैंस जल्द पर्दे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button