ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
व्यापार

फेम टू पॉलिटिक्स: लाखों/करोड़ों कमाने वाली मैथिली ठाकुर क्या लड़ेंगी बिहार विधानसभा चुनाव? जानें एक शो की फीस

द राइजिंग स्टार और उसके बाद अपने वीडियो से सोशल मीडिया में रातोंरात स्टार बन जाने वाली महज 25 साल की सिंगर मैथिली ठाकुर इन दिनों काफी चर्चा में है. इस बार उनकी चर्चा उनके मधुर आवाज और गीतों की वजह से नहीं हो रही है. बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से हो रही है. मूल रूप से बिहार से आने वाली मैथिली ठाकुर की विधानसभा चुनाव लड़ने की बात जोर पकड़ती जा रही है. हाल ही उनसे बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात भी हुई है. अभी तक ना तो टिकट और ना विधानसभा सीट फाइनल हुई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बेहद साधारण परिवार से आने वाली मैथिली ठाकुर अब काफी अमीर हो चुकी हैं. वह एक शो करने के लिए लाखों रुपए चार्ज करती हैं. साथ ही महीने में एक दर्ज से ज्यादा शोज भी करती हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उनकी कितनी और किस तरह से कमाई होती है.

एक शो का कितना करती हैं चार्ज

मैथिली ठाकुद म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी है. वो भी काफी छोटी उम्र में. अपने पिता के साथ रियाज करने वाली मैथिली ने द राइजिंग स्टार में कदम रखा. उसके बाद अपने गाए गीतों को सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया. अपनी सुरीली की चलते वो सोशल मीडिया की स्टार सिंगर बन गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में वो एक शो का 5 से 7 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं. साथ ही महीने में 12 से 15 शोज भी करती हैं. इसका मतलब है कि वह महीने में 90 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा तक कमाई कर रही हैं. ऐसे वह मौजूदा समय में करोड़ों रुपयों की मालकिन बन चुकी हैं.

यूट्यूब से भी होती है कमाई

मौजूदा समय में उन्हें सोशल मीडिया से काफी कमाई हो रही है. राइजिंग स्टार से पहचान मिलने के बाद उन्होंने अपने वीडियो को यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालना शुरू किया. जिसमें लाखों करोड़ों व्यूज आ रहे हैं. जिनकी एवज में मैथिली ठाकुर को काफी अच्छी कमाई हो रही है. मीडिया रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि वो अपने गांव से चुनाव लड़ना चाहती हैं. वहां से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा. वैसे अभी तक बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Related Articles

Back to top button