ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

SCO बैठक से PM मोदी का पाकिस्तान को जवाब, आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग जरूरी

बिश्केकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर वैश्विक सम्मेलन का आह्वान करते हुए शुक्रवार को पाकिस्तान पर परोक्ष हमला बोला और कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले, इसमें मदद देने वाले और इसका वित्तपोषण करने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मोदी ने यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को मजबूत करने की एससीओ की भावना और उसके विचारों को रेखांकित किया।

मोदी के संबोधिन के प्रमुख अंश

  • भारत आतंकवाद मुक्त समाज के लिए खड़ा है। मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए देशों को अपने संकीर्ण दायरे से बाहर आकर इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।
  • मोदी ने एससीओ सदस्य देशों से अपील की कि वे एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना के तहत सहयोग करें।
  • उन्होंने एससीओ नेताओं से आतंकवाद पर एक वैश्विक सम्मेलन आयोजित करने की भी अपील की।
  • आधुनिक समय में लोगों का आपसी संपर्क जरूरी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और स्मृद्ध अफगानिस्तान हमारे लिए अहम है।
  • जल्द ही भारत की वेबसाइट पर रूस की टूरिज्म की जानकारी भी होगी, इसके अलावा अफगानिस्तान के लोगों के साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे।
  • बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की जरूरत है. जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।

    मोदी दो दिवसीय एससीओ सम्मेलन के लिए गुरुवार को बिश्केक पहुंचे थे। एससीओ चीन के नेतृत्व वाला आठ सदस्यीय आर्थिक एवं सुरक्षा समूह है जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में शामिल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button