ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
उत्तरप्रदेश

राहत की खबर: अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बहाल, 12 घंटे से ज्यादा सस्पेंड रहने के बाद हुआ रिस्टोर

फेसबुक ने 10 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आधिकारिक फेसबुक पेज को सस्पेंड कर दिया था. अखिलेश के इस पेज पर 80 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए थे. इसके बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं इसकी आलोचना शुरू कर दी है और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए. हालांकि अब मेटा ने एक बार फिर अखिलेश का फेसबुक पेज एक्टिवेट कर दिया है. अखिलेश का पेज 12 घंटे से ज्यादा समय तक सस्पेंड रहा है.

सपा की तरफ से लग रहे आरोपों के बाद आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इसमें सरकार का हाथ होने से साफ इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि अखिलेश का पेज फेसबुक पॉलिसी उल्लंघन के कारण हटाया है. अखिलेश के फेसबुक पोस्ट में abusive भाषा थी. फेसबुक की इस कार्रवाई में सरकार की कोई भूमिका नहीं है.

अखिलेश के जिस फेसबुक पेज को सस्पेंड किया गया था. उस पर 80 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं. इसके साथ ही सपा प्रमुख काफी एक्टिव बने रहते हैं. समय-समय पर सरकार पर भी वे सोशल मीडिया के जरिए ही हमला बोलते रहते हैं.

बीजेपी ने लगा दी अघोषित इमरजेंसी- सपा

फेसबुक सस्पेंड होने के बाद सपा के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है. पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा था कि कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया के फेसबुक पेज को सस्पेंड करना लोकतंत्र पर हमला करने के बराबर है. उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र की बीजेपी ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी है, जिससे हर विरोधी की आवाज को दबाया जा रहा है.

सपा ने सरकार पर लगाए थे आरोप

सपा प्रवक्ता ने अकाउंट सस्पेंड होने को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. सपा प्रवक्ता ने कहा था कि फेसबुक अकाउंट बिना बीजेपी सरकार की अनुमति के सस्पेंड नहीं किया जा सकता है. उनका अकाउंट वेरीफाई था, लेकिन सरकार के दबाव में अखिलेश यादव का अकाउंट सस्पेंड किया गया.

Related Articles

Back to top button