ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

मंदिर के पुजारी का घिनौना चेहरा: 15 साल तक विधवा को किया टॉर्चर, शादी से मुकरा- ‘तू मुझसे बड़ी है’, पुलिस ने लिया एक्शन

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पुजारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार साईं मंदिर के पुजारी अमरकांत दुबे ने क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला से शादी का वादा कर उसके साथ 15 साल तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह उससे बड़ी है, इसलिए शादी नहीं कर सकता.

इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. 48 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2000 में धार में हुई थी, लेकिन वर्ष 2004 में उसके पति ने आत्महत्या कर ली थी. पति की मौत के बाद वह वर्ष 2005 में इंदौर के विद्या पैलेस क्षेत्र में आकर रहने लगी. यहीं उसकी जान-पहचान मंदिर के पुजारी अमरकांत दुबे से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बढ़े और पुजारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अमरकांत ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर उससे कई बार रुपये उधार लिए. इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके मकान पर 70 लाख रुपये का लोन कराने के नाम पर भी धोखाधड़ी की. जब महिला को सच्चाई का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. महिला बोली- जब मैंने पुजारी से शादी के लिए कहा तो बोला कि तू मुझसे उम्र में बड़ी है. इसलिए शादी नहीं कर सकता.

रेप और धोखाधड़ी के आरोप में FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने पुजारी अमरकांत दुबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button