ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...
मध्यप्रदेश

उत्तर प्रदेश से लापता मशहूर गोल्डन बाबा एमपी के मैहर में मिले

सतना।   उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले गोल्डन बाबा लापता होने के बाद मप्र में सतना के मैहर धाम के मिल गए हैं। जिन्हें लेकर कल्याणपुर थाना कानपुर की पुलिस रवाना हो गई है। दरअसल दो किलो सोने के आभूषण पहनने की वजह से चर्चित मनोज सिंह सेंगर उर्फ गोल्डन बाबा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे से लापता थे। जिसकी शिकायत उनके स्वजनों ने पुलिस से की थी। उन्होंने अपना मोबाइल फोन, सोने चांदी के गहने उतारकर रख दिए थे और बिना बताए लापता हो गए थे।

गोल्डन बाबा को बुधवार सुबह चित्रकूट में देखा गया था जहां एक व्यक्ति ने उन्हें पहचान लिया था। कानपुर निवासी ने परिक्रमा मार्ग में पहचानकर उनके स्वजनो को सूचना दी थी। स्वजन उन्हें लेने के लिए रवाना हुए और चित्रकूट पहुंचे तो उससे पहले ही वे मैहर चले गए। रात को स्वजन व पुलिस ने उन्हें मैहर देवी मंदिर के पास से ढूढ़ निकाला। जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

रात को जानकरी लगते ही एक्टिव हुई थी मैहर पुलिस:

गोल्डन बाबा के लापता होने और मैहर में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद ही मैहर पुलिस भी एक्टिव हो गई थी और रात भर उन्हें आसपास वा मैहर धाम में तलाशा गया। मैहर देवी जी चौकी प्रभारी संतोष उलाड़ी भी टीम के साथ उन्हें ढूंढने में जुट गए।

संत से कहा था एकांतवास में जाना है:

गोल्डन बाबा ने चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा के बाद कामतानाथ मुखारबिंद के प्रमुख संत मदनगोपाल दास से भी मुलाकात की थी। जिन्हें गोल्डन बाबा ने एकांतवास में जाने की जिक्र करते हुए पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज से भेंट करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद उन्होंने मैहर में मां शारदा के दर्शन करने कहा था। जिसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी और अंत के वे मैहर में ही मिल गए।

Related Articles

Back to top button