ब्रेकिंग
Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ... Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थ... Chhattisgarh News: चिरमिरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! उद्यानिकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के द्वार, क... Crime News: गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल! सिर्फ नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी, खौफनाक वा...
देश

कांग्रेस ने लॉकडाउन के फैसले का किया स्वागत, लेकिन पीएम मोदी से पूछा ये सवाल

कांग्रेस ने देश में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का मंगलवार को समर्थन किया और साथ ही कोई नया वित्तीय पैकेज घोषित नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि हम लॉकडाउन बढ़ाने की मजबूरी समझते हैं। हम इस निर्णय का समर्थन करते हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि गरीबों को 40 दिनों (21+19) के लिए अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। पैसा है, खाद्य सामग्री है, लेकिन सरकार इन्हें जारी नहीं कर रही। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ भी विशेष नहीं था। वित्तीय पैकेज की घोषणा नहीं की गयी, कोई विवरण नहीं दिया गया, कोई ठोस बात नहीं है। मध्य वर्ग, गरीब और कारोबारियों के लिए कुछ नहीं कहा गया। उन्होंने सवाल किया कि लॉकडाउन अच्छा है, लेकिन जीविका का मुद्दा कहां है?

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना अनिवार्य है लेकिन महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन के अलावा और क्या कदम उठाये जा रहे है इसकी कोई जानकारी श्री मोदी ने नहीं दी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब प्रधानमंत्री राष्ट्र को सम्बोधित करते है तो अपेक्षा रहती है कि देश को यह भी बताया जाना चाहिए कि सरकार देशवासियों के लिए क्या कर रही है लेकिन उन्होंने इस पर चुप्पी साधी है। 21 दिन के लॉकडाउन की सबसे भयानक तस्वीर उन लाखों लोगो की थी जो अपने घर जाने के लिए पैदल चल पड़े थे। उनमें बड़ी तादाद में इन लोगो को प्रदेशों की सरहदों पर रोका गया और लोगो को क्वारंटीन किया गया और कैंपों में रखा गया। इनमें से जिन लोगों के 14 दिन पूरे हो गए है उन सबको उनके घर भेजने की क्या व्यवस्था की गई है।

तिवारी ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ कोई दवाई नहीं है और एकमात्र सामाजिक दूरी बचाव का तरीका है। इसमें टेस्टिंग बहुत जरुरी है इसलिए सरकार को बताना चाहिए कि पिछले 21 दिन में टेस्टिंग क्षमता कितनी बढ़ायी गयी है और आगे टेस्टिंग को लेकर उसकी क्या रणनीति है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि इस महामारी को परास्त करने के लिये यह जरूरी है । उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि राज्यों एवं विशेषज्ञों से चर्चा और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिन के लॉकडाउन का वर्तमान चरण आज (14अप्रैल) समाप्त हो रहा है ।

Related Articles

Back to top button