ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

Coronavirus Alert: भाजपा सांसद पीएन सिंह को प्रशासन ने किया होम क्वारंटाइन, संपर्क में आने वालों की होगी स्क्रीनिंग

धनबाद। भाजपा सांसद पीएन सिंह को धनबाद जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन कर दिया है। धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सांसद से मिलकर 14 दिनों तक घर में ही होम क्वारंटाइन का पालन करने को कहा है। इसके साथ पिछले दो दिनों में सांसद के संपर्क में आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। करीब 20 दिनों बाद दिल्ली से सांसद पीएन सिंह धनबाद पहुंचे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सांसद को होम क्वारंटाइन किया है।

सैंपल लेकर सांसद की होगी कोरोना जांच 

सांसद के धनबाद पहुंचने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को धनबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक और अंचल अधिकारी प्रशांत लायक उनके धनसार स्थित आवास पर पहुंचे। सांसद को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा। अंचल अधिकारी प्रशांत लायक ने बताया  कि चिकित्सकों की अति व्यस्तता के कारण सांसद सिंह परीक्षण नहीं कराया जा सका है। शीघ्र ही सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी।

दिल्ली में कोरोना का कहर इसलिए बरती जा रही सावधानी 

देश की राजधानी दिल्ली में इस समय कोरोना का कहर है। पिछले 20 दिनों से सांसद दिल्ली में ही थे। कोरोना के संक्रमण की चेने को तोड़ने के लिए बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। लॉकडाउन के दाैरान सांसद पीएन सिंह दो दिन पहले ही सड़क मार्ग धनबाद पहुंचे हैं। इस कारण उनकी भी जांच जरूरी है। उन्हें भी क्वारंटाइन का पालन करना चाहिए। इसलिए जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन कर दिया है। सांसद जिस गाड़ी से धनबाद पहुंचे उसके चालक को भी होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा गया है। इसके साथ ही दिल्ली से धनबाद आने के बाद सांसद के संपर्क में आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। यह सब एहतियान किया जा रहा है।

शुरू हुई राजनीति तो रेस हुआ धनबाद जिला प्रशासन 

नियमानुसार जो भी बाहर से आ रहा है उसे प्रशासन को अपने बारे में सूचना देनी है। दिल्ली से धनबाद आने के बाद सांसद की तरफ से जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई। मंगलवार को दैनिक जागरण में सांसद के धनबाद पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद राजनीति शुरू हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सांसद को क्वारंटाइन सेंटर भेजने की मांग की। सोशल मीडिया में भी प्रशासन से सवाल पूछे गए। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जाकर उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया।

Related Articles

Back to top button