ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

Lockdown में दिल्ली से धनबाद पहुंचे सांसद पीएन सिंह, कांग्रेस ने की क्वारंटाइन सेंटर भेजने की मांग

धनबाद। लॉकडाउन के कारण धनबाद के सांसद पीएन सिंह भी दिल्ली में फंस गए थे। लॉकडाउन के कारण अचानक हवाई और रेल सेवा बंद होने के कारण सिंह दिल्ली से धनबाद नहीं पहुंच पाए थे। वे दिल्ली स्थित अपने आवास में रह रहे थे। इस दाैरान अकेले रहने के कारण उन्हें काफी भयावह लग रहा था। दिल्ली में तेजी से फैलते कोरोना के कारण भी सांंसद अंदर ही अंदर डर गए थे। अंततः वे सड़क मार्ग से दिल्ली से धनबाद के लिए निकल गए। धनबाद पहुंचने के बाद उन्होंने कहा है कि पहली बार इतने दिनों तक जनता से दूर रहना पड़ा है।

25 मार्च को लॉकडाउन के बाद से ही धनबाद और बोकारो जिले की जनता अपने सांसद को खोज रही थी। संकट की घड़ी में गरीब और जरूरतमंदों को अपने सांसद की तलब थी। लेकिन, लॉकडाउन के दाैरान सांसद पीएन सिंह क्षेत्र में नहीं दिखे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। अब जब 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही है तो सांसद क्षेत्र में पहुंचे हैं।

सांसद पीएन सिंह अपने धनसार स्थित अपने घर पहुंच चुके हैं। दो दिन पहले ही सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचे। लॉक डाउन को देखते हुए खाने-पीने का सामान वाहन में लोड कर लगातार 17 घंटे सफर कर वे धनबाद पहुंचे। उनका पूरा परिवार फिलहाल यहीं है। वे अकेले ही लॉक डाउन में दिल्ली में फंस गए थे। वे पहली बार लगातार इतने दिन अपने लोगों से दूर रहे थे। लिहाजा एक पखवारा रहने के बाद वे धनबाद चले आए। सांसद ने बताया कि वहां अकेले रह रहे थे। बहुत भयावह लग रहा था। स्वास्थ्यगत कारणों से भी धनबाद आना जरूरी हो गया था। हालांकि अभी वे लोगों से काफी कम मिलना जुलना कर रहे हैं।

सांसद लोकसभा सत्र में भाग लेने दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान रविवार को जनता कर्फ्यू लग गया। सोमवार को संसद के सत्र व पार्टी की बैठक में भाग लिया। इसी दिन उन्हें धनबाद लाैट आना था लेकिन ट्रेनें रद हो गईं। अगले दिन पूरे देश में लॉक डाउन घोषित हो गया। दिल्ली से रांची की फ्लाइट मिली नहीं और कोलकाता की फ्लाइट लेने पर वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाती। लिहाजा वे दिल्ली में ही रह गए थे। इस बीच रांची में रह रहे उनके पुत्र कोर्ट व बच्चाें का स्कूल बंद होने की वजह से धनबाद पहुंच गए थे। छोटे पुत्र भी परिवार संग धनबाद में ही थे। सांसद अकेले की करीब 20 दिन तक दिल्ली में रहे।

भाजपा सांसद पीएन सिंह के धनबाद पहुंचने पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से क्वारंटाइन सेंटर भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा है-बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटाइन किया जा रहा है। दिल्ली में कोरोना फैला हुआ है। वहां से सांसद पीएन सिंह धनबाद पहुंचे हैं। वे समझदार हैं। धनबाद को संक्रमण मुक्त रखने के लिए खुद को अपनी जांच करानी चाहिए। खुद को होम क्वारंटाइन पर जाने की घोषणा करनी चाहिए। सिंह ने कहा है कि अगर सांसद अपनी कोरोना जांच कराने के लिए सामने नहीं आते हैं तो प्रशासन को उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेज देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button