ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
गुजरात

BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची

गुजरात की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौप दिया है. इससे अब नए मंत्रिमंडल का मार्ग प्रशस्त होगा. कल गुजरात में नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह होगा. मुख्यमंत्री देर रात राज्यपाल को हटाए जाने वाले मंत्रियों के इस्तीफे सौंपेंगे. नए मंत्रियों के नामों की एक सूची भी सौंपी जाएगी.

अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार होगा.भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पहले ही बताया था कि आगामी कैबिनेट विस्तार में राज्य को करीब 10 नए मंत्री मिल सकते हैं. इतना ही नहीं करीब आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है.

गुजरात कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री

इस बड़े सियासी फेरबदल को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद का विस्तार शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे होगा. मौजूदा गुजरात कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री हैं. 8 कैबिनेट मंत्री हैं. इतने ही राज्य मंत्री हैं.कुल 182 सदस्यों वाली विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं.

अब आगे क्या-क्या होगा?

मौजूदा मंत्रियों से इस्तीफा लेने के बाद अब मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को देर रात जानकारी दी जाएगी. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए 3 से 4 विधायकों को जगह मिल सकती है. ज्यादातर नए मंत्री मूल रूप से बीजेपी से होंगे. समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कुल मिलाकर नए मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी चेहरों का सियासी संगम देखने को मिलेगा.

नए मंत्रिमंडल में इन्हें मिल सकती है जगह

जानकारी के मुताबिक, इस बार कैबिनेट में रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोडवाडिया, जीतू वाघानी, हर्ष सांघवी को जगह मिल सकती है. 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार गुजरात के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा रहा है. सीएम पटेल के नेतृत्व में ये फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के मद्देनजर हो रहा है. अब सरकार फेरबदल करके 2027 के चुनाव में अपनी जीत को लेकर सभी समीकरणों को साधने का प्रयास कर रही है.

Related Articles

Back to top button