ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

मुंबईः बांद्रा के पास हजारों लोग हुए जमा , घर जाने की कर रहे मांग

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधामंनमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में देश के विभिन्न राज्यो में रह रहे प्रवासी लोगों के सामने आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है। मजदूर वर्ग से आने वाले लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घर जाने की मांग करने लगी। बता दें कि इससे पहले 24 मार्च को लॉकडाउन के ऐलान के बाद दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी तस्वीरें देखने को मिली थी मुंबई के जामा मस्जिद के पास हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हैं। लॉकडाउन में फंसे लोगों का कहना है कि उन्हें खाना नहीं मिल रहा है।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट के उप समिति की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि जो मजदूर यूपी-बिहार, राजस्थान या अन्य राज्यों से हैं, उन्हे उनके राज्यों में भेजा जाए। इसके लिए लिए हर राज्य की सीमा पर इमीग्रेशन विभाग की तर्ज पर एक अस्थायी विभाग बनाकर मजदूरों की जांच की जाए और पूरी जांच के बाद मजदूरों को उनके गृहनगर भेजा जाए। महाराष्ट्र सरकार का कहना हैं कि केंद्र इस पर विचार करें।

लॉकडाउन की वजह से सभी उद्योग बंद पड़े हैं, ऐसे में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में दूसरे राज्यों के मजदूर फंसे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठाकरे सरकार महाराष्ट्र में फंसे अन्य राज्यों के मजदूरों को उनके घर भेजने के पक्ष में है।

Related Articles

Back to top button