ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
देश

बांद्रा की घटना के बाद बेचैन हुए केजरीवाल, हाथ जोड़कर प्रवासी मजदूरों से की ये अपील

महाराष्ट्र के बांद्रा में मंगलवार को सैकड़ों मजदूर सड़कों पर जमा हो गए। इस घटना को देखते हुए देखते राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शहर में रह रहे प्रवासी मजदूरों और लोगों से अपील की है कि वो किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाएंगे। उनकी बातों में न आएं। आपको कोई भी अब आपके गांव नहीं लेकर जा सकता। कुछ लोग आपसे कहेंगे कि डीटीसी बसें खड़ी हैं। कहीं भी कोई भी डीटीसी बस नहीं खड़ी है।

Arvind Kejriwal

✔@ArvindKejriwal

मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील – जहां हैं वहीं रहिए, किसी भी अफवाह पर विश्वास मत करिए

Embedded video

1,876 people are talking about this

केजरीवाल ने कहा, “कई लोग हैं जो दिल्ली में बाहर से आकर रह रहे हैं। हो सकता है कि आपसे कुछ लोग अपने घर/गांव जाने के लिए बहुत ज्यादा बैचेन हैं। मेरी आपसे हाथ सब लोगों से हाथ जोड़कर विनती है, तीन मई तक रुक जाइये। अभी अपनी बेचैनी को कम करने की कोशिशि कीजिए। अभी आप घर जाने की जल्दबाजी मत कीजिए। अगर पूरे देश के अंदर अफरातफरी मच गई तो मुश्किल हो जाएगी।”

सीएम ने आगे कहा, “अगर आपको किसी भी चीज की कमी है, तो हम हैं, मैं हूं, मैं आपको आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि हमने खाने का बहुत इंतजाम कर रखा है, दवा का इंतजाम कर रखा है। किसी की अफवाह में मत आना, नहीं तो दुर्गति होगी। अभी चारों तरफ अफवाह फैलाने की कोशिश की जाएगी। किसी अफवाह में मत आना। शांति से घर में रहिए। परेशान मत होइए। हम आपकी जरूरत को पूरा करेंगे।”

Related Articles

Back to top button