ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
विदेश

कोरोना से दुनिया में 1,26,000 मौतें: US में रोद्र हुई महामारी, 24 घंटे में 2407 मरे

वॉशिंगटनः कोरोना वायरस महामारी दिन ब दिन रोद्र रूप धारण करती जा रही है। इसका प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में से अब तक किलर कोरोना से 19 लाख 97 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इससे 1,26, 604 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी दौरान लगभग 4, 78,557 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, अमेरिका में हालात अब भी सबसे अधिक भयावह बने हुए हैं। यहां 24 घंटे में 2407 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 26 हजार 47 हो गया है। यहां संक्रमण के 26 हजार 945 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख 13 हजार 886 हो गई है।

फ्रांस ने चीन के राजदूत को भेजा सम्मन
फ्रांस के विदेश मंत्री ने पेरिस स्थित चीनी दूतावास के राजदूत को सम्मन भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी दूतावास के वेबसाइट पर लगातार दूसरा लेख प्रकाशित किया गया, जिसमें कोरोना संकट को लेकर यूरोप की आलोचना की गई है। विदेश मंत्री ज्यां-इव ली ने कहा कि चीनी दूतावास के प्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी द्विपक्षीय संबंधों की बुनियाद के खिलाफ है। प्रकाशित लेख में कहा गया था कि पश्चिमी देशों ने अपने बुजुर्गों को नर्सिंग होम में मरने के लिए छोड़ दिया था। चीन की ओर से यह लेख तब प्रकाशित किया गया जब फ्रांस ने चीन से लाखों मास्क मंगवाने का फैसला किया था। फ्रांस में महामारी से अब तक 15 हजार 729 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यहां एक लाख 43 हजार 303 संक्रमित हैं।

ब्राजील के गवर्नर कोरोना पॉजिटिव
ब्राजील के रियो डी जनेरिया प्रांत के गवर्नर विल्सन विजेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे अब वह सेल्फ आइसोलेशन में काम करेंगे। विल्सन ने मंगलवार को ट्वीट किया, “शुक्रवार को कमजोरी महसूस होने पर मैंने कोरोना टेस्ट के लिए कहा। आज जांच के नतीजे आ गए हैं और यह पॉजिटिव है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बुखार, सुखी खांसी और थकान जैसे बीमारी के कई लक्षण हैं। लेकिन, अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन करते हुए सेल्फ आइसोलेशन में रहकर काम करूंगा।” उन्होंने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे एहतियात का पालन करने की अपील की है।

इटली में एक दिन में 602 मौतें
इटली में पिछले दो दिनों में मौतों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है। यहां 24 घंटे में 602 लोगों की जान गई है। यहां सोमवार को 566 और रविवार को 431 न दम तोड़ा था। देश में अब तक 21 हजार 67 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं यहां एक लाख 62 हजार 488 लोग संक्रमित हैं।

ईरान में 98 नई मौतें
ईरान में मंगलवार को 98 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक चार हजार 683 जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना से 74 हजार 877 लोग संक्रमित हैं। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 1,574 नए मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button