ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

बरेली: बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता को गोलियों से भूना, हाथ मलती रह गई पुलिस

बरेली: लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए उत्तर प्रदेश में हर जगह पुलिस तैनात है। इसके बावजूद भी बदमाश सरेआम घूम रहे हैं। जी, हां ऐसा ही एक मामला प्रदेश के बरेली से सामने आया है। जहां मंगलवार रात्रि को चार बदमाशों ने घर के बाहर बैठे भाजपा नेता को सरेआम गोलियों के भून दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या से आम लोगों की सुरक्षा के लिए जगह जगह तैनात यूपी पुलिस की मुस्तैदी की भी पोल खुल गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए और पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष था मृतक 
परिजनों के अनुसार, मृतक का नाम यूनुस अहमद उर्फ डंपी था। डंपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष थे। परिजनों ने बताया कि उनका जमीन को लेकर सिराजुद्दीन, ईसामुद्दीन और आसिफ से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर 2 साल पहले इन लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। आज जब यूनुस अहमद उर्फ डंपी अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी सिराजुद्दीन, ईसामुद्दीन, आसिफ और एक अज्ञात युवक आये। इनके हाथों में पिस्टल, रायफल, रिवाल्वर और तमंचा था। उन लोगों ने यूनुस अहमद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई हत्‍या, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार: एसएसपी
यूनुस अहमद उर्फ डंपी की हत्या की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय डॉग स्क्वाड और बारादरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शहर के सभी थानों की पुलिस ने सभी जगह नाकेबंदी कर दी, ताकि हत्यारों को पकड़ा जा सके। लेकिन, हत्यारे वारदात को अंजाम देकर और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि प्रोपर्टी विवाद के चलते सिराजुद्दीन और ईसामुद्दीन पर हत्या का आरोप है। जल्द ही घटना में शामिल हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button