ब्रेकिंग
Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु... Swatantra Bhardwaj Interim Bail: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक, अदालत ने यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्व... Chhattisgarh Congress Press Conference: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा दांव,... Mahasamund News: जापानी यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया ऐतिहासिक सिरपुर का दौरा, छत्... Chhattisgarh Politics: चरणदास महंत का तंज, बोले- कमीशन और हिस्सेदारी न मिलने से बीजेपी में आक्रोश, अ... Rishi Panchami Tradition in Balod: जोगी राव बाबा मंदिर में औषधियों की शुद्धि और सिद्धि, गुरु धनीत्तर... Jaipur Corruption News: एसीबी के हत्थे चढ़े भ्रष्ट अधिकारी, सांभर लेक एसएचओ और भरतपुर के एईएन के ठिक...
देश

Lockdown Update: CM हेमंत सोरेन बोले, लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें; सबको राहत उपलब्ध कराएगी सरकार

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है। अवधि बढ़ाये जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह जरूरी था। हमें इसका सख्ती से पालन करना है। झारखंड सरकार राज्य में सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ करने के साथ बाहर रह रहे श्रमिक भाईयों-बहनों के लिए भी डीबीटी के माध्यम से जल्द मदद पहुंचाने हेतु काम कर रही है। लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

बांग्ला नववर्ष की बधाई, संविधान निर्माता को नमन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांग्ला नववर्ष पोइला बैसाख की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि यह वर्ष सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। नव वर्ष में कोरोना संकट जल्द दूर हो, ऐसी हमसब की कामना होनी चाहिए। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। कहा कि वे चिरकाल तक हम सभी के प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता एवं वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया।

Related Articles

Back to top button