ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ...
मध्यप्रदेश

CMO की दंबगई! सफाई शिकायत पर भड़के अधिकारी ने BJP नेता के घर में फिंकवाया सड़क का कचरा, मामले ने पकड़ा तूल

छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर परिषद में नगर परिषद सीएमओ और एक स्थानीय बीजेपी नेता के बीच सफाई व्यवस्था को लेकर हुआ विवाद गंभीर रूप ले चुका है. नगर परिषद के सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान अपने कर्मचारियों की मदद से सड़क का कचरा उठवाकर बीजेपी नेता महेश राय के घर के अंदर डलवा दिया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

यह घटना 16 अक्टूबर की दोपहर करीब 4 बजे पुरानी कोतवाली के सामने वार्ड क्रमांक 10 में हुई. दरअसल, बीजेपी नेता महेश राय ने सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान को नगर भ्रमण के दौरान अपने घर के बाहर सड़क पर पड़े कचरे को लेकर सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देने की बात कही.

इस पर सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान भड़क उठे और बलपूर्वक अपने कर्मचारियों से सड़क का कचरा भरवा कर महेश राय के घर के अंदर डलवा दिया. जब कर्मचारी कचरा भरकर घर के अंदर डाल रहे थे, तो भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली और वीडियो वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता महेश राय ने 22 अक्टूबर को पुलिस थाने में सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया.

आवेदन में महेश राय ने आरोप लगाया कि सीएमओ का यह कृत्य भारतीय दंड संहिता के तहत आता है, इसलिए उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए. इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, और सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Related Articles

Back to top button