ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
गुजरात

“बालकनी का खौफनाक मंजर: ग्रिल पर झूलते पति को पत्नी ने पकड़ा, आँखों के सामने छूटा सहारा और चली गई जान

गुजरात में सूरत जिले के ओलपाड तालुका के कुदसद गांव में खुशियों के माहौल के बीच एक दर्दनाक हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया. एक पल में परिवार की खुशियां छिन गईं. कुदसद गांव में चिराग रेजीडेंसी की दूसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा इतना अचानक हुआ कि देखते ही देखते जश्न का माहौल मातम में बदल गया. गिरने के बाद युवक की जान चली और परिवार में चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार, युवक बालकनी में खड़ा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह बिल्डिंग की ग्रिल में फंस गया. इसी दौरान उसे बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वहां पहुंची और उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

पत्नी ने युवका का हाथ पकड़ा हुआ था लेकिन वो ज्यादा देर तक उसे नहीं थाम सकी और युवक का हाथ छूट गया. वह सीधा नीचे जा गिरा. गिरने की तेज आवाज सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जिसने भी देखा, दहल गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना पलभर में घटित हुई और जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया. मृतक युवक ओडिशा का रहने वाला बताया जा रहा है. वो कुछ समय पहले ही सूरत में काम के सिलसिले में आया था.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे इलाके में गम का माहौल है. आसपास के लोगों ने शोक संतप्त पत्नी को ढांढस बंधाते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है. त्योहार के माहौल में हुए इस हादसे ने सभी को हैरान करके रख दिया है.

Related Articles

Back to top button