ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
उत्तरप्रदेश

बिजनौर में UP पुलिस का अमानवीय चेहरा! घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, जाँच के आदेश

वो चीखती रही, चिल्लाती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन खाकी वर्दी में पहुंचे चेहरों को तनिक भी दया नहीं आई, पहले घर के मर्दों को पीटा फिर महिलाओं को बाल पकड़ गली में घसीटा… पुलिस की बर्बरता का ये पूरा घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है. मामले का वीडियो वायरल हो चुका है. वीडियो में पुलिस के दारोगा और सिपाही एक महिला के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जाते नजर आ रहे हैं. साथ ही पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप भी महिलाएं लगा रही हैं. वीडियो वायरल होने पर एएसपी गौतम राय ने कहा कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मामला बिजनौर के दारानगर गंज का है. यहां दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था. इसके बाद एक पक्ष के मनोज और कुलदीप पुलिस को लेकर शिवम के घर में घुस गए और वहां तोड़फोड़ करते हुए मौजूद लोगों को मारने-पीटने लगे.

पुलिस ने पीटा, फिर महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा

पुलिस ने शिवम को पकड़ लिया और साथ में ले जाने लगी. इस पर शिवम की बहन काजल और मां गीता ने विरोध किया तो बिजनौर पुलिस ने काजल और गीता को ही पीटना शुरू कर दिया. दारोगा ने गीता के बाल पकड़कर खींचते हुए ले जाने की कोशिश की, जिसका वीडियो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बना लिया. इसके बाद लोगों ने पुलिस की इस बर्बरता का विरोध भी किया.

पुलिस ने शिवम को पकड़कर बिजनौर कोतवाली के लॉकअप में बंद कर दिया. वहीं, भाई को छुड़ाने के लिए बहन काजल और मां गीता थाने के बाहर खड़ी हैं और इंसाफ की गुहार लगा रही हैं.

काजल का कहना है कि दो पक्षों में लड़ाई हुई थी, लेकिन उनका उससे कोई मतलब नहीं था. उन्होंने कहा, ‘मेरा भाई बीमार था, तीन-चार घंटे से दवा खाकर सोया हुआ था. हमारे घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई और हमें मारा भी गया.’ पूरे मामले में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी पर एएसपी गौतम राय ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button