ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
मध्यप्रदेश

रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर! पलक झपकते ही बाघिन ने मारा चीतल को झपट्टा, पर्यटक हुए रोमांचित

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक बाघिन हवा में उछलकर चीतल का शिकार करते दिखाई दे रही है. इस दुर्लभ कलाकृति के अद्भुत नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और यह अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

यह खूबसूरत नजारा पन्ना टाइगर रिज़र्व के पीपपरटोला क्षेत्र का है. बाघिन पी-141 अपने तीन शावकों को शिकार के गुर सिखा रही थी. पर्यटकों के सामने ही बाघिन ने घात लगाकर पलक झपकते ही हवा में उछलकर एक चीतल का शिकार किया. यह नजारा इतना दुर्लभ था कि कुछ समय के लिए पर्यटक भी हैरान रह गए.

3 शावकों के साथ शिकार की ‘पार्टी’
बाघिन पी-141 के तीनों शावक अब करीब 8 माह के हो चुके हैं और वे अब अपनी मां के साथ शिकार और जंगल के गुर सीख रहे हैं. चीतल के शिकार के थोड़ी ही देर बाद दो और बाघ (संभवतः शावक) उसके पास आते दिखे, यानी एक साथ तीन-तीन बाघ देख कर शैलानी रोमांचित हो गए. शिकार के बाद बाघिन पी-141 और उसके शावकों ने पार्टी की और जमकर अपने शिकार का आनंद लिया.

रेंजर रोहित पुरोहित ने बताया कि यह दुर्लभ घटना तब घटी जब बाघिन पी 141 अपने तीन शावकों को शिकार के गुर सिखा रही थी. उन्होंने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और लोगों को रोजाना ही ऐसे रोमांचित करने वाले नज़ारे देखने को मिल रहे हैं.

पन्ना टाइगर रिजर्व में पिछले वर्ष से अब तक पर्यटकों को सबसे ज्यादा बाघिन पी-141 और उसके 3 शावक ही विचरण करते दिखाई दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button