ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
धार्मिक

29 अप्रैल को होने जा रहा है शनि का बड़ा प्रहार, कुछ राशियों को मिलेगी राहत तो कुछ पर बरसने वाली है भयंकर आफत

अप्रैल का महीना आज से शुरू हो गया है. इस साल ये महिना न सिर्फ तीज त्यौहारों बल्कि ग्रहों की दिशा दशा के नजरिये से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है. इसी महीने में हिन्दू नववर्ष  की शुरुआत हो रही है, चैत्र नवरात्रि भी इसी महीने में आती है, राम नवमी  जैसा मुख्य पर्व भी इसी महीने में है अप्रैल के महीने में ही पहला सूर्य ग्रहण शनिचरी अमावस्या के दिन पड़ने वाला है. दूसरी तरफ ग्रहों की बात करें तो, इसी महीने में दो सबसे महत्वपूर्ण बड़े ग्रह- राहु शनि, राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि राहु के गोचर का चैत्र नवरात्रों पर भी गहरा असर देखने को मिलेगा. इसी बीच राशियों की बात करें तो, शनि गोचर के प्रभाव से जहां कुछ राशियों को राहत मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों पर शनि का प्रकोप बरसने वाला है.
शनि राशि परिवर्तन
पंचांग के अनुसार शनि 24 जनवरी 2020 से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लगाते हैं. पिछले वर्ष यानि 2021 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं हुआ था. लेकिन इस साल यानि 2022 में शनि अपनी राशि बदलेंगे. 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि छोड़ कुंभ में गोचर शुरू कर देंगे.

शनि इन तीन राशियों की बढ़ाने जा रहे हैं परेशानी
शनि का गोचर कर्क, वृश्चिक कुंभ राशि वालों के लिए मुसीबत बनकर आ सकता है. वर्तमान समय में शनि की 5 राशियों पर विशेष दृष्टि है. जिसमें से मिथुन तुला पर शनि की ढैय्या. वहीं धनु, मकर कुंभ राशि पर शनि की साढे़ साती चल रही है. लेकिन 29 अप्रैल से शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं.
शनि गोचर इन राशियों के लिए कैसा रहेगा
शनि राशि परिवर्तन से कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण शुरू हो रहा है. शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी. विशेष बात ये है कि धनु राशि पर साढ़े सात साल बाद शनि की इस दशा का अंत होने जा रहा है. लंबे समय बाद इस राशि के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. कर्क वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या रहेगी. शनि के गोचर से मकर मीन वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Related Articles

Back to top button