ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में धार्मिक विवाद: अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी का आदेश वापस, विरोध के आगे प्रशासन झुका

 जबलपुर। जबलपुर के मालवीय चौक स्थित अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के शुक्रवार को छुट्टी के आदेश के बाद से विवाद की स्थिती बन गई थी, जैसे ही आदेश वायरल हुआ प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर ताल तुड़वाकर आदेश वापस लेने के लिए कहा। अंजुमन स्कूल में लगभग 700 बच्चे है। जिसमें से जुमे की नमाज के कारण छात्रों की संख्या उंगलियों पर होती है। ये केवल एक स्कूल का मामला नहीं है, बल्कि वक्फ बोर्ड के चार स्कूल संस्कारधानी में है। जहां शुक्रवार को जुमे के कारण छुट्टी होती है, रविवार को हाफ टाइम स्कूल लगता है। स्कूल की छुट्टी के मामले को लेकर नेताओं ने एंट्री कर ली है।

बच्चों की संख्या कम होने से शुक्रवार को करते है छुट्टी अंजुमन इस्लामिया बोर्ड के चार स्कूल और एक कालेज है। जिसमें गोहलपुर में एक कालेज, आनंद नगर मे एक स्कूल व मढ़ाताल में दो स्कूल है। शुक्रवार को छुट्टी कई वर्षों से दी जा रही है। जिसकी वजह है कि स्कूल व कालेज में अधिकतर मुस्लिम बच्चे पढ़ते है। शुक्रवार को जुमे की बच्चे जुमे की नमाज पढ़ने चले जाते है। जिससे बच्चों की संख्या कम रहती है। स्कूल में छात्राें की संख्या महज उंगलियों पर होती है।

स्कूल टीचर और सदस्यों ने लिया था निर्णय

शुक्रवार की छुट्टी का बोर्ड अध्यक्ष अन्नू अनवर व टीचर्स की सहमति से लिया है। भाजपा नेता मुज्जमिल अली ने अंजुमन वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पर अरोप लगाया है कि दीपालवी व दशहरा व अन्य हिंदू त्योहार पर जहां अन्य स्कूलों में लगभग आठ-दस की छुट्टी होती है, वहीं अंजुमन इस्लामिया में सिर्फ एक या दो दिन की छुट्टी ही दी जाती है। हिंदू शिक्षक नौकरी जाने के डर से विरोध नहीं पाते है।

बाकी स्कूलों की कराई जाएगी जांच

अंजुमन इस्लामिया स्कूल में शुक्रवार की छुट्टी के नए आदेश की जानकारी मिलते ही, स्कूल में यशावत छुट्टी दिए जाने के निर्देश दिए है। ऐसा कहीं प्रावाधान नहीं है कि शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल लगाया जाए। अंजुमन इस्लामिया के अन्य स्कूलों में भी अगर इसी तरह की स्थिती है तो जांच कराई जाएगी। व समय बदला जाएगा।

Related Articles

Back to top button