ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

लॉकडाउन के बाद खुले वुहान के ‘वेट मार्केट’ में संघर्ष का दौर, नहीं आ रहे कस्‍टमर

वुहान। घातक नए कोरोना वायरस से चीन तो उबर गया है लेकिन यहां के वुहान शहर के वेट मार्केट को उबरने में समय लगेगा। इसी वेट मार्केट से निकले वायरस ने दुनिया भर में तबाही का आलम बना दिया। वुहान को 8 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया था। बता दें कि दुनिया में अभी भी इस वायरस से होने वाली मौतें थमी नहीं हैं।

8 अप्रैल को वुहान से हटा लॉकडाउन

पिछले साल दिसंबर माह में आए कोविड-19 के मामले के बाद वुहान के वेट मार्केट में सरकार ने मांस-मछली व इस तरह की अन्‍य खाद्य सामग्रियों पर रोक लगा दी। गत 8 अप्रैल को वुहान से लॉकडाउन हटाया गया है। इसके बाद ही यहां के मार्केट खुले। लेकिन दोबारा से खोले गए यहां के मार्केटों की दुनिया भर में आलोचना हो रही है क्‍योंकि इस महामारी से दुनिया में लोगों की मौत का सिलसिला जारी है।

जिंदा जंगली जानवरों की बिक्री बंद

116 एकड़ के एरिया में फैला वेट मार्केट ग्राहकों की राह देख रहा है क्‍योंकि लॉकडाउन के बाद यहां आने से लोग कतरा रहे हैं। वुहान के थोक बाजार बइशाजू (Baishazhou wholesale market) में 3,600 से अधिक दुकानें हैं लेकिन अभी यहां जिंदा जंगली जानवरों की बिक्री बंद है। इस बाजार से जिंदा क्रे-फिश पूरे देश में भेजी जाती है। मार्केट में एंट्री से पहले सभी वेंडरों व ग्राहकों का तापमान लिया जाएगा। उनके पास आधिकारिक हेल्थ ऐप को भी अनिवार्य किया गया है ताकि पता चल सके कि उन्‍हें पहले से कोराना है या नहीं।

हुआनान मार्केट है बंद

वुहान के हुआनान सीफूड मार्केट (The Huanan Seafood Market) से यह वायरस निकला था। इस मार्केट को 1 जनवरी को बंद कर दिया गया था जो अभी भी बंद है जहां कई प्रकार के जंगली जानवरों की बिक्री होती थी। इस मार्केट को भी संदेह के घेरे में लिया गया है क्‍योंकि ऐसा माना जाता है कि यहीं से निकलकर वायरस ने लोगों को संक्रमित किया है। एएफपी के अनुसार, वुहान के तीन बाजारों में इस सप्‍ताह बिक्री के लिए कछुए (turtles), मेंढक (frogs), मछली (fish) और क्रस्‍टेशियन (crustaceans) उपलब्‍ध थे लेकिन बीमार या स्‍तनपायी (mammals) जानवर नहीं थे। बैसाजू मार्केट के वर्करों ने बताया कि अब उन्‍हें एक दिन में कई बार अपने स्‍टॉल को संक्रमण मुक्‍त करना पड़ता है। साथ ही इन्‍हें अपने साथ मास्‍क की पेटी रखनी होती है। ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने चीन में खोले गए मार्केट की निंदा की है। उन्‍होंने कहा, ‘ इस तरह के वायरसों के स्रोत से दुनिया को बचाने की जरूरत है।’

Related Articles

Back to top button