ब्रेकिंग
Student Suicide Giridih: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जां... JSSC CGL Paper Leak Update: प्रिंटिंग एजेंसी से जुड़ा था अभ्यर्थी राहुल, सीआईडी जांच में कई बड़े खुल... Ranchi Land Scam Update: फर्जी कागजात और अवैध बिक्री के मामले में एसीबी का शिकंजा, पूछताछ जारी Dhanbad Durga Puja 2026: जिला प्रशासन की सख्त तैयारी, पंडालों के लिए एनओसी और डीजे पर पूरी तरह प्रति... PM Modi 25 Glorious Years: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, देश भर के दिग्गजों ने दी शुभकामनाए... India Alliance Protest: बिना अनुमति प्रवेश और धरने को लेकर कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज, इमरान मसूद... Delhi Traffic Advisory: पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में कई रास्तों पर प्रतिबंध, इन मार्गों... Ranchi Municipal Corporation: पेड़ों की छंटाई और पथ-बत्ती मरम्मत के लिए खरीदी गईं आधुनिक मशीनें, जयप... Ujjain Latest News: आरएसएस प्रचारक विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, नम आंखो... Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ...
मध्यप्रदेश

त्रिकोणीय प्रेम कहानी का खूनी अंत: दो लड़कों की जलन में हुई चाकूबाजी, बीच-बचाव करने वाले तीसरे दोस्त की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा से खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां रविवार तड़के तीन पुलिया के पास हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने वारदात के बाद मुख्य आरोपी गोपी यादव और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी गोपी पिता भुमन्ना यादव जीआरपी थाना खंडवा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था.

घटना रविवार तड़के करीब 4 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, लखन उर्फ लक्की (24), निवासी सम्मति नगर, अपने दोस्तों आर्यन और अमन के साथ रेलवे स्टेशन की ओर टहलने गया था. इस दौरान तीन पुलिया के पास उसकी मुलाकात गोपी यादव और उसके साथी से हुई. पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और हाथापाई हो गई. इसी बीच आरोपी गोपी ने अपने साथी बाल अपचारी से चाकू लेकर लखन के पैर में वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल लखन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 601/2025, धारा 103 (2), 3 ( 5 ) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोपी यादव और बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया है.

29 का गोपी यादव (29) रामनगर कोतवाली थानाक्षेत्र के पुरानी मल्टी चिराखदान स्थित जवाहरगंज बडाबम का रहने वाला है. वह जीआरपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ 25 से अधिक प्रकरण चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के दर्ज हैं. वह लूट के मामले में सात साल की सजा काटकर करीब एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था.

एक ही लड़की से कनेक्शन

इस मामले में ये जानकारी भी निकलकर आई है कि गोपी और अमन पर पहले से कई केस दर्ज हैं. इन दोनों का ही एक लड़की से कनेक्शन है. ये बात अमन को खटकी और इसी बात को लेकर वो अपने साथ लखन को लेकर गया था. लेकिन, बहस के बीच गोपी को उसके नाबालिग साथी ने चाकू निकालकर दे दिया. ये देख अमन तो यहां से भाग गया, लेकिन गोपी ने लखन पर चाकू से वार कर दिया.

मृतक के साथी पर भी आपराधिक प्रकरण

मृतक के साथी अमन निवासी खानशाहवली के खिलाफ भी थाना मोघट रोड में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. हाल ही में उसे अपराध क्रमांक 243/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button