ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
मध्यप्रदेश

बीजेपी सांसद का अरुण यादव पर तंज, कांग्रेस में कौन घोड़ा कौन गधा, समझना मुश्किल

बुरहानपुर: खंडवा के मुंदी में पिछले दिनों कांग्रेस द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शिरकत की थी. यहां वह पार्टी के नेताओं को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान मंच से अरुण यादव ने ‘घोड़े’ वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा कि हमारी टीम में सिर्फ रेस के घोड़े मिलेंगे, बाकी घोड़े नहीं रखते हम, हम लंबी रेस के घोड़े हैं, इस बयान के बाद अब सियासत तेज हो गई हैं, राजनीतिक गलियारों में घोड़ा बयान चर्चा का विषय बन गया है, बीजेपी नेता इस बयान के बाद कांग्रेस को घेर रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है.

बीजेपी सांसद का अरुण यादव पर तंज

खंडवा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अरुण यादव के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. मीडिया से चर्चा के दौरान तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस में अब कौन घोड़ा है, कौन गधा है, यह समझना बड़ा मुश्किल है. यह तो कांग्रेस का विषय है. ज्ञात हो कि बुरहानपुर के लोनी गांव में शनिवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पद यात्रा निकाली गई.इस दौरान बीजेपी सांसद ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के बयान पर पलटवार किया. इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.

अंतिम छोर के व्यक्ति के चेहरे पर चमक लाना, हमारी मंशा

मीडिया से बातचीत में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बोले- देखिए कांग्रेस में अब कौन घोड़ा है, कौन गधा हैं, ये समझना बड़ा मुश्किल है, वो किस पर दांव लगाएंगे, किसको दौड़ाएंगे, किसको बैठाएंगे, किसको आउट करेंगे, ये उनका विषय है. ये हमारा विषय नहीं है. हम तो निरंतर जनता की सेवा में गरीबों के कल्याण और विकास के लिए हमारी सरकार और हमारी पार्टी काम कर रही है. अंतिम छोर के व्यक्ति के चेहरे पर चमक लाना और खुशी लाना हमारी सरकार की मंशा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में गरीबों की सेवा जुटी है. पीएम मोदी की डबल इंजन की सरकार गरीबों के कल्याण और हर क्षेत्र में योजनाएं बनाने का काम कर रही हैं, हम निरंतर दौड़ रहे है.

Related Articles

Back to top button