ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

AN-32 विमान हादसा: मृतक वायुसैनिकों के शव अभी नहीं मिले, तलाश जारी

नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में भारतीय वायुसेना के 11 दिन पहले लापता एएन 32 विमान का मलबा मिलने के बाद खराब मौसम के बावजूद शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बचाव अभियान जारी रहा और अब मृतकों के शवों की तलाश जारी है। असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए तीन जून को उड़ान भरने के बाद आधे घंटे बाद विमान लापता हो गया था।

आठ दिन के तलाश अभियान के बाद वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने 11 जून को विमान का मलबा खोज निकाला था। एएन-32 विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 13 वायु सैनिक सवार थे। वायु सेना ने गुरुवार को बताया था कि उनमें से कोई भी जीवित नहीं है। अब उनके शवों की तलाश की जा रही है। रक्षा विभाग के शिलांग स्थित प्रवक्ता विंग कमांडर रतनाकर सिंह ने बताया कि बचाव अभियान में गुरुवार को तीन और नागरिक पर्वतारोहियों को शामिल किया गया था। इलाके में मौसम खराब है, बारिश हो रही है और जिस स्थान पर विमान का मलबा मिला है वह काफी दुर्गम क्षेत्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button