ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
पंजाब

आर.टी.ए. दफ्तरों में शुरू हुआ ये काम, 15 दिनों के भीतर सभी…

लुधियाना: पंजाब में लंबे समय से लंबित ड्राइविंग लाइसेंस मामलों को निपटाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अब राज्यभर के आर.टी.ए. दफ्तरों में ड्राइविंग लाइसेंस के बैकलॉग को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है।

विभाग का लक्ष्य है कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी पुराने लाइसेंसों का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए। ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई सालों से जिन लोगों के लाइसेंस रिकॉर्ड डिजिटल पोर्टल पर अपडेट नहीं थे, अब उनका काम तेजी से किया जा रहा है। इन सभी पुराने रिकॉर्ड्स को सारथी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा ताकि आगे चलकर नागरिकों को वेरिफिकेशन या नवीनीकरण में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

विभागीय निर्देशों के अनुसार, हर जिले के आर.टी.ए. और एस.डी.एम. दफ्तरों को पुरानी फाइलों को स्कैन कर 15 दिन के भीतर पोर्टल पर डालने के आदेश दिए गए हैं। लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, जालंधर और बठिंडा जैसे बड़े जिलों में इस प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग का कहना है कि यह कदम डिजीटल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया है। पुराने लाइसेंसधारक अब बिना आर.टी.ओ. दफ्तर के चक्कर लगाए ऑनलाइन अपने लाइसेंस की जानकारी या नवीनीकरण कर सकेंगे। साथ ही यह भी तय किया गया है कि जिन लाइसेंसों की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें नवीनीकरण के बाद स्वतः ऑनलाइन अपडेट कर दिया जाएगा।

इस पहल से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अपने पुराने रिकॉर्ड के कारण नए लाइसेंस या रिन्यूअल में परेशानी झेल रहे थे। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अगले दो सप्ताह में पूरा डेटा ऑनलाइन आने के बाद ड्राइविंग लाइसैंस से जुड़ी सभी सेवाएं 100 प्रतिशत डिजीटल हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button