ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में दो दिन शीतलहर का अलर्ट, इंदौर-भोपाल में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

भोपाल: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मध्य प्रदेश में सर्दी का नया रिकॉर्ड बन रहा है. लगातार 8 डिग्री के आसपास चल रहा राजधानी भोपाल का तापमान गिरकर 6.4 डिग्री पर पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान के मामले में करीबन 84 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. साल 1941 में राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है. भोपाल और इंदौर के अलावा करीबन 15 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में लोगों को शीत लहर से सामना करना होगा.

किस जिले में कितना गिरा पारा
कश्मीर, हिमाचल में लगातार बर्फबारी से आ रही हवाएं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर रही हैं. मौसम विशेषज्ञ अनुपम कश्यपी बताते हैं कि, ”बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर और मध्य भारत में शीत लहर की संभावना बनी हुई है. इसका असर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी दिखाई दे रहा है. मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 8 डिग्री के नीचे भी पहुंच गया.”

– राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री गिरकर 6.4 पर पहुंच गया. जबकि दिन का तापमान 26.2 डिग्री पर बना हुआ है.
– इंदौर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री गिरकर 6.4 पर पहुंच गया, जबकि अधिकर तापमान 26.7 डिग्री पर पहुंच गया.
– बैतूल का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, दिन का तापमान 25.5 डिग्री रहा.
– राजगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री पर पहुंच गया.
– शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, दिन का तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
– छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 9.2 रिकॉर्ड किया गया. दिन का तापमान 27.5 रिकॉर्ड किया गया.
– दमोह में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि दिन का तापमान 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
– जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि दिन का तापमान 26.4 रिकॉर्ड किया गया.
– मंडला का तापमान 8.8 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 29.3 रहा.
– नौगांव में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.4 रिकॉर्ड किया गया.
– रीवा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.5 रहा.
– उमरिया में न्यूनतम तापमान 7.3 रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा.

14 जिलों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. इन जिलों में शीत लहर के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है. इन जिलों के अलावा शाजापुर, देवास सीहोर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, कटना मैहर, उमरिया और शहडोल में शीत लहर चल सकती है.

दो दिन बाद मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक शीतलहर से लोगों को परेशान होना होगा, लेकिन मंगलवार से शीतलहर में थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है.

Related Articles

Back to top button