ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
हिमाचल प्रदेश

शिमला-किन्नौर के लिए बड़ी खबर! संजौली से शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, चंडीगढ़-मोहाली से अब कम समय में पहुंचेंगे लोग, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

दिसंबर के महीने में बर्फबारी का मजा लेने के लिए लोग देश-विदेश से हिमाचल प्रदेश के शिमला और किन्नौर आते हैं. ऐसे में पर्यटकों की सुविधा के लिए दिसंबर में हेली टैक्सी की सुविधा शुरू होगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) की मंजूरी मिल गई है. अब संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी शुरू करने की तैयारी है. मोहाली-शिमला-रामपुर-कल्पा हेली रूट शुरू होने के बाद चंडीगढ़ और मोहाली से आने वाले सैलानी कम समय में और ज्यादा सुविधाजनक तरीके से शिमला और किन्नौर के पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे.

पवन हंस एविएशन कंपनी ने इस रूट पर सेवाएं शुरू करने के लिए सहमति दे दी है. अब शिमला आने वाले पर्यटक जुब्बड़हट्टी नहीं बल्कि, संजौली हेलीपोर्ट पर लैंडिंग कर सकेंगे. पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की पवन हंस के साथ हेली टैक्सी सेवा के रूट, उड़ान का शेड्यूल, हफ्ते के किस दिन सेवा चलेगी और किराया तय करने का प्रोसेस आखिरी दौर में है.

18 करोड़ की लागत से तैयार हेलीपोर्ट

ऐसे में दिसंबर में हेली टैक्सी सेवा के शुरू होने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. संजौली में चलौंठी के पास 18 करोड़ की लागत से हेलीपोर्ट तैयार किया गया है. इसमें 50 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा है. इस हेलीपोर्ट का उद्घाटन तीन साल पहले 22 जनवरी 2022 को कर दिया गया था. पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर विवेक भाटिया ने भी इस पर जानकारी दी.

हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी

डायरेक्टर विवेक भाटिया ने कहा कि दिसंबर से संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेली टैक्सी के रूट, फ्लाइट शेड्यूल और किराया तय किया जा रहा है. पवन हंस एविएशन ने सेवाएं देने के लिए हामी भर दी है. संजौली हेलीपोर्ट पर अब रात में भी हेलीकॉप्टर उतारने की सुविधा मिलेगी. सेवाएं शुरू होने के बाद यहां से इमरजेंसी में मरीजों को तुरंत एयरलिफ्ट किया जा सकेगा.

ऐसे में रामपुर क्षेत्र से गंभीर मरीजों को सीधे शिमला के आईजीएमसी या चमियाना अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर संजौली से मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने की भी व्यवस्था रहेगी.

Related Articles

Back to top button