ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
लाइफ स्टाइल

सर्दियों का सुपरफूड अंडा! अंडे से बनाएं ये 5 सबसे यूनिक और स्वादिष्ट डिशेज, लोग भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद

सर्दियां आते हैं हमारी डाइट में भी बदलाव होने लगता है. ठंड के मौसम में शरीर को ज्यादा गर्माहट और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में लोग अपने खानपान में न्यूट्रिशन से भरपूर और गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करते हैं. इनमें से अंडा सर्दियों का सबसे पसंद किया जाने वाला सुपरफूड है. अंडा न सिर्फ प्रोटीन, विटामिन्स और गुड फैट का बेहतरीन स्रोत है, बल्कि यह शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने का काम करता है. ठंड के मौसम में अंडा खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और कमजोरी जल्दी नहीं आती है.

सर्दियों में अंडे का स्वाद भी और बढ़ जाता है, इसीलिए लोग रोज-रोज नई-नई रेसिपी आजमाना पसंद करते हैं. सिर्फ आम ऑमलेट ही नहीं, अंडे से आप स्नैक्स से लेकर करी, नाश्ता और लंच-डिनर के लिए अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए अंडे से बनने वाली 5 ऐसी डिशेज लाए हैं, जिनका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे.

अंडे से बनाएं पैनकेक

आमतौर पर पैनकेक बनाने के लिए लोग मैदे या आटे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप अंडे से भी पैनकेक बना सकती हैं. इसके लिए आपको 3 अंडे लेने हैं. अब 2 कटोरी लें और अंडे के सफेद और पीले भाग को अलग-अलग कर लें. अब गैस पर नॉनस्टिक पैन रखें और बटर डालें. जब मक्खन पिघल जाए तो उसपर अंडे का सफेद वाला भाग डाल दें. इसे धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं. ये धीरे फूलने लगेगा. जब अंडा फूल जाए तब इसमें अंडे की जर्दी डालें. इसके ऊपर नमक, काली मिर्च, लाल शिमला मिर्च छिड़कें और मक्खन के 2 टुकड़ें डालकर ढक्कन लगा दें और कुछ देर के लिए फिर से पकने कें. ये अच्छे से फूल जाएगा. अगर आपको मीठा स्वाद चाहिए तो इसपर चीनी और शहद भी डाल सकते हैं और मसालों को स्किप करें.

अंडा बुरिटो बनाना भी है आसान

अंडा बुरिटो बनाने के लिए 2 अंडे लें और उसमें नमक और काली मिर्च मिलाकर अच्छे से फेंट लें. अब एक पैन लें और उसमें मक्खन डालें. मक्खन पिघलने पर उस पर अंडा डाल दें. नीचे से जब अंडा पक जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें. अब उसी पैन में कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, कद्दूकस किया हुआ चिकन, थोड़ा सा सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से पकाएं. प्लेट में निकाले हुए अंडे पर इस स्टफिंग को रखें और फोल्ड कर दें. इसे सॉस के साथ सर्व करें.

अंडा डिमसम करें ट्राई

आपने मैदे और आटे के डिमसम तो खूब खाए होंगे. लेकिन क्या कभी अंडे से बना डिमसम खाया है? इसके लिए बस आपको चार अंडे लेने हैं और उन्हें अच्छे से फेंट लेना है. अब इसमें नमक और काली मिर्च डालें. अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें मक्खन एड करें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन मिलाएं. अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो इसमें चिकन की फिलिंग कर सकते हैं और अगर वेजिटेरियन हैं तो सब्जियों को बारीक करके भरें. अब एक पैन लें और उसपर ऑयल लगाकर अंडे की पतली सी परत डालें. इसके बाद ऊपर से फिलिंग एड करें और स्पैचुला की मदद से किनारों को डिमसम की तरह फोल्ड कर दें. दोनों साइड अच्छे से पकाएं और स्पाइसी चटनी के साथ सर्व करें.

अंडा पिज्जा बनाना भी आसान

अंडा पिज्जा बनाने के लिए आप ब्रेड की तीन स्लाइस लें. एक गिलास की मदद से ब्रेड के बीज वाले हिस्से को काट लें. अब एक माइक्रोवेव ट्रे लें और उस पर थोड़ा सा मक्खन लगाएं. अब एक नॉर्मल ब्रेड रखें और ऊपर से चीज स्लाइस रखें. इसके ऊपर कट की हुई ब्रेड रखें. दूसरी तरफ अंडे को फेंट लें और उसमें अपनी पसंद की सब्जियां मिलाएं. इसे ब्रेड के होल किए वाले हिस्से पर डालें. ऊपर से चीज एड करें और बेक कर लें.

अंडे की मीठी बास्केट

ये डिशेज बिल्कुल अलग और खाने में बेहद मजेदार लगती है. इसके लिए आप 3 अंडे लें और एक कटोरी में फोड़कर इसे फेंट लें. अंडे में ही चीनी भी एड करें. एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें. अब एक करछुल की मदद से अंडे को लें और तेल में डुबोएं. इस प्रोसेस के दौरान चाकू की मदद से इसे बाहर निकालें. इसके ऊपर कटे हुए फल, ड्राई फ्रूट्स और व्हीप क्रीम डालकर गार्निश करें. आप चाहें तो शहद और चॉकलेट भी एड कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button