ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा Covid-19, सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव, 125 परिवार क्वारंटाइन

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हहजार के पार चली गई हैं। इसी बीच कोरोना वायरस ने अब राष्ट्रपति भवन में भी दस्तक दे दी है। दरअसल, राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके बाद उसके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया। हालांकि परिवार के बाकि सदस्यों की रिपोर्ट  नेगेटिव आई है लेकिन एहतियातन राष्ट्रपति भवन कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान Covid-19 के 78 नए मामले आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2081 पर पहुंच गई और इस दौरान संक्रमण से दो और मरीजों की मौत से 47 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। दिल्ली सरकार की तरफ से सोमवार देर रात जारी आंकड़ों में बताया कि 141 संक्रमित ठीक हुए और इन्हें मिलाकर कुल 431 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button