ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा का गजब सरकारी अस्पताल, दो नर्सों ने की महिला की डिलीवरी, पेट में छोड़ा कपड़ा

छिंदवाड़ा: चांदामेटा के सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में कपड़ा छोड़ दिया. जब महिला अपने घर पहुंची तो कुछ दिन के बाद ही उसके पेट में दर्द होने लगा. वह लगातार बीमार रहने लगी. पहले तो उन्हें लगा कि डिलीवरी के बाद कोई बीमारी या फिर कमजोरी की वजह से ऐसा हो रहा होगा. लेकिन जब एक निजी डॉक्टर के पास जांच कराने पहुंचे तो कारण जानकर हैरान हो गए.

महिला के पेट में कपड़ा, मुश्किल से बची जान
इटावा के कैलाश साहू ने बताया कि, ”उनकी पत्नी देविका साहू की डिलीवरी चांदामेटा के सरकारी सिविल अस्पताल में हुई थी. डिलीवरी के बाद उनकी पत्नी ज्यादातर बीमार रहने लगी और कुछ दिन बाद शरीर में सूजन भी आ गई. जब उन्होंने छिंदवाड़ा के एक निजी अस्पताल में इसकी जांच कराई तो पता चला कि महिला के पेट में कपड़ा है. महिला का ऑपरेशन कर कपड़ा बाहर निकाल दिया गया है. इसके बाद मुश्किल से पीड़ित देविका की जान बच पाई है.

डिलीवरी के दौरान छूटा होगा कपड़ा
निजी अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज कर रही डॉक्टर कंचन दुबे ने बताया कि, ”महिला को जब उनके अस्पताल में लाया गया था तो वह गंभीर थी और शरीर में तेजी से इंफेक्शन फैल रहा था. जब जांच की गई तो पता चला कि प्राइवेट पार्ट के पास कपड़ा फंसा हुआ है, जिसकी वजह से पीरियड के दौरान आने वाले ब्लड में भी बदबू आ रही थी. महिला का ऑपरेशन कर दिया गया है, महिला खतरे से बाहर है.”

जिम्मेदारों ने कही जांच करने की बात
सिविल अस्पताल चांदामेटा की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रेणुका सिंह ने बताया कि, ”महिला की दूसरी डिलीवरी थी और डिलीवरी के दौरान कोई भी दिक्कत नहीं थी. इसलिए दो नर्सों में डिलीवरी कराई थी. दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. इस मामले में विस्तृत जांच भी की जा रही है, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई भी की जाएगी.”

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत, कार्रवाई करने की मांग
पीड़िता के पति कैलाश साहू ने अस्पताल के द्वारा की गई लापरवाही की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी कार्रवाई करने के लिए की है. उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं की भी कमी होती है. उनकी पत्नी के साथ इलाज में इतनी बड़ी लापरवाही बरती गई. अगर समय रहते वे निजी अस्पताल में न पहुंचते तो पत्नी की जान जा सकती थी.

Related Articles

Back to top button