ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
पंजाब

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग की नई चेतावनी, पढ़ें…

जालंधर/चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर देखने को मिल रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह-शाम के समय लोग मोटे कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। पंजाब में इतनी ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी है।

इसी बीच जिला अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर और पटियाला में रात के समय बहुत ज्यादा ठंड महसूस की गई और ठंडी हवाओं का असर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर के महीने से सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड महसूस की जा रही है, जिससे बारिश की संभावना भी बन रही है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में बारिश हो सकती है। राज्य में रोज़ाना तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट जारी रह सकती है। यदि इस दौरान पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी होती है, तो पंजाब का तापमान और भी कम हो सकता है। इन दिनों ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों से मैदानों में चल रही हवाएं हैं, और इसके साथ बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button