ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली ब्लास्ट जांच में नया मोड़! इन देशों से MBBS करने वाले डॉक्टर्स NIA के रडार पर, प्राइवेट अस्पतालों से डिटेल तलब

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जहां दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने के लिए लगातार जांच एजेंसियां देशभर में छापे मार रही हैं, वहीं इससे जुड़ी कई एहतियात भी बरती जा रही है. व्हाइट कॉलर मॉड्यूल द्वारा अंजाम दिया गया दिल्ली ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल को को नोटिस जारी किया है.

नोटिस जारी कर पुलिस ने प्राइवेट अस्पतालों में विदेश से पढ़ कर आए डॉक्टरों की जानकारी मांगी गई हैं. जिन विदेशी डॉक्टरों की जानकारी मांगी गई है, उनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE और चीन से MBBS करके आये डॉक्टर्स शामिल हैं.

विदेश से आए डॉक्टरों पर शिकंजा

दिल्ली पुलिस ने सभी निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे, उन डॉक्टर्स की डिटेल अस्पताल प्रशासन से मांगी है. जिन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE, चीन से MBBS की डिग्री ली है और दिल्ली के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे है.

चल रही जांच में इस ब्लास्ट के तार तुर्की और पाकिस्तान से भी जुड़े पाए गए हैं. जिसके बाद अंदेशा है कि इस तरह की साजिश देश में फिर भी हो सकती है, जिसके लिए सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं और इस पूर व्हाइट कॉलर मॉड्यूल के नेटवर्क को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं.

दिल्ली ब्लास्ट

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को शाम करीब 6:52 बजे एक कार में ब्लास्ट हुए, जिसने पूरे देश को हिला दिया है. धमाका एक धीमी गति से चल रही हरियाणा नंबर प्लेट वाली ह्यूंडई i20 कार (HR26 CE 7674) में अचानक हुआ.

इस धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि कार के अलावा 6 अन्य वाहन, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो रिक्शा जलकर राख हो गए, जबकि आसपास की दुकानें और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

Related Articles

Back to top button