ब्रेकिंग
Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए...
विदेश

दुबई प्रिंसेस ने भारत में इस्लामोफोबिक पोस्ट का दिया जवाब, महात्मा गांधी को किया याद

दुबईः कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग तबलीगी जमात की हरक़तों के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रहे हैं । भारत में भी लोगों ने मुसलमानों पर भी कई आपत्तिजनक ट्वीट किए। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि दुबई जैसे शहर को भी हिंदुओं ने बनाया था।  इस नफरत के बीच संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) की प्रिसेंस हेंद अल कास‍िमी  ने लोगों को शांति और सद्भावना का संदेश दिया है।  प्रिंसेस ने भारत के लोगों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने की अपील भी की है।

क्या है मामला

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई  लोग कोरोना संक्रमण को समुदाय विशेष से जोड़कर सांप्रदायिक टिप्पणियां कर नफरत फैला रहे हैं। ऐसे ही एक ट्विटर यूजर सौरभ उपाध्याय ने तबलीगी जमात के लोगों को भारत में कोरोना फैलाने का जिम्मेदार बताते हुए विशेष समुदाय पर अभद्र टिप्पणी की थी। सौरभ ने दावा किया कि दुबई शहर को हिंदुओं ने बनाया है और विशेष समुदाय ने उसे हड़प लिया। बाद में सौरभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हेट स्पीच का दिया करारा जवाब
प्रिसेंस हेंद अल कासिमी ने इस ट्वीट का करारा जवाब देते रीट्वीट में लिखा कि UAE में इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। हेट स्‍पीच के खिलाफ अभियान चलाने वाली राजकुमारी ने लिखा, ‘घृणा फैलाने वाली बातें नरसंहार की शुरुआत है। महात्‍मा गांधी ने एक बार कहा था, आंख के बदले आंख लेने से दुनिया अंधी हो जाएगी। हमें अपने खूनी इतिहास से सबक लेना चाहिए। हमें यह समझना होगा कि मौत से मौत पैदा होती है और प्‍यार से प्‍यार का जन्‍म होता है। समृद्धि की शुरुआत भी शांति से होती है।’

राजकुमारी को गांधी के शांतिपूर्वक तरीके पर भरोसा
राजकुमारी हेंद UAE में ही पैदा हुईं हैं और उनके पिता डॉक्टर जबकि मां स्कूल में प्रिंसिपल थीं। गांधीजी के नाम से राजकुमारी ने ट्विटर पर जो कहा वो असल में उनके नहीं मशहूर फिल्म गांधी का डायलॉग है। फिल्म के बाद ये डायलॉग गांधीजी की कही मशहूर बात के रूप में मशहूर हो गया।  राजकुमारी ने आगे लिखा, ‘गांधीजी सभी लोगों के अधिकारों और गरिमा के लिए बेखौफ होकर अभियान चलाते थे। उन्‍होंने लोगों के दिल और दिमाग को जीतने के लिए लगातार अहिंसा को बढ़ावा दिया। इसने पूरी दुनिया पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। मैं गांधी की मुरीद हो गई और मैं अब घृणा से निपटने के लिए गांधी के शांतिपूर्वक तरीके पर भरोसा करती हूं।’

Related Articles

Back to top button